उत्तर प्रदेश

नैनीताल में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत:खाई में गिरी कार, SDRF ने रस्सी से खींचकर शव निकाले

नैनीताल में सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। गुरुवार दोपहर एक महिंद्रा कार अचानक बेकाबू होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार खाई में गिरते हुए नीचे एक पेड़ से टकरा गई, जिससे वहीं अटक गई।

 

हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची। खाई ज्यादा गहरी होने की वजह से रेस्क्यू टीम को रस्सियों के सहारे नीचे उतरना पड़ा। काफी मशक्कत के बाद सभी शवों को भी रस्सियों से खींचकर बाहर निकाला गया। मौके पर एसपी क्राइम डॉ. जगदीश चंद्र समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

 

अब तक की जानकारी के मुताबिक, कार में सवार लोग खटीमा के बताए जा रहे हैं। मृतकों में 2 पुरुष, 2 महिलाएं और एक बच्चा शामिल है। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कर रही है।

 

पुलिस और SDRF ने रस्सी के सहारे 100 फीट खाई से खींचकर शवों को बाहर निकाला।

पुलिस और SDRF ने रस्सी के सहारे 100 फीट खाई से खींचकर शवों को बाहर निकाला।

सीएम धामी ने घटना पर दुख जताया

 

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नैनीताल जिले में दुर्घटना का अत्यंत दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की कामना की।

 

धामी ने कहा कि स्थानीय प्रशासन और एसडीआरएफ द्वारा राहत एवं बचाव कार्य जारी है। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की।

 

5 पॉइंट्स में जानिए कैसे हुआ हादसा

 

भवाली बायपास पर अचानक अनियंत्रित हुई कार: हादसा गुरुवार दोपहर सवा 2 बजे भवाली क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि महिंद्रा कार भवाली बायपास रोड से गुजर रही थी। इसी दौरान अचानक वाहन चालक संतुलन खो बैठा और कार सड़क से सीधे नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसा इतना तेज था कि आसपास के लोग भी घबरा गए।

खाई में गिरते हुए पेड़ से टकराई कार: प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार खाई में कई मीटर नीचे तक लुढ़कती चली गई। इसी दौरान वह एक बड़े पेड़ से टकरा गई, जिससे वाहन वहीं अटक गया। अगर कार पेड़ से नहीं टकराती तो वह और ज्यादा नीचे जा सकती थी। हादसे के बाद वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे स्थानीय लोग: कार गिरने के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद ग्रामीण और राहगीर तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े। स्थानीय लोगों ने ही सबसे पहले पुलिस और प्रशासन को हादसे की सूचना दी। इसके बाद इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और राहत कार्य शुरू कराया गया।

रस्सियों के सहारे खाई में उतरी रेस्क्यू टीम: हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और एसएसबी की टीम मौके पर पहुंची। खाई काफी गहरी और ढलान वाली होने के कारण रेस्क्यू टीम को रस्सियों के सहारे नीचे उतरना पड़ा। काफी देर तक चले अभियान के बाद टीम ने एक-एक कर सभी शवों को बाहर निकालकर सड़क तक पहुंचाया।

मृतकों की पहचान और हादसे के कारणों की जांच जारी: हादसे में जान गंवाने वाले पांचों लोगों की पहचान करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मृतकों के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। वहीं प्रशासन यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि हादसा तेज रफ्तार, तकनीकी खराबी या चालक के नियंत्रण खोने की वजह से हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button