biharउत्तर प्रदेश

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर खड़े ट्रेलर में जा घुसी, 5 की मौत:सभी मरने वाले एक ही परिवार से, बिहार से दिल्ली जा रहे थे

आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर खड़े ट्रेलर में जा घुसी। कार की स्पीड करीब 135 किमी प्रति घंटा थी। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। सभी शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मृतकों की शिनाख्त कराने की कोशिश की जा रही है। हादसा दोपहर करीब 3 बजे कंधरापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के माइलस्टोन 238आजमगढ़ में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर खड़े ट्रेलर में जा घुसी

गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। टक्कर के बाद सभी शव कार के अंदर ही फंसे मिले।

स्विफ्ट डिजायर कार पीछे से खड़े ट्रेलर में जा घुसी। कार हरियाणा नंबर की है।

मरने वालों में 2 बच्चियां और एक महिला

मरने वालों में 2 पुरुष, एक महिला और 2 बच्चियां शामिल हैं। पुलिस को मौके से मनीष श्रीवास्तव नाम की एक आईडी मिली है। इसमें एक पता हरियाणा के फरीदाबाद का, जबकि दूसरा बिहार के सिवान जिले का है।

मनीष कुमार श्रीवास्तव ( 43) पुत्र प्रेम कुमार, कंचन देवी (40 )पत्नी मनीष कुमार श्रीवास्तव, आस्था कुमारी (16) पुत्री मनीष कुमार श्रीवास्तव, अदिति (11 ) पुत्री मनीष कुमार के रूप में पहचान हुई है। ये सभी बिहार के सिवान के सिसवन थाना के गयासपुर के रहने वाले हैं। हालांकि, अभी एक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस जब फरीदाबाद वाले पते पर पहुंची, तो घर पर ताला मिला। हादसा इतना भीषण था कि पूरी घटना के बारे में बताने वाला कोई भी जीवित नहीं बचा।

क्रेन से हटाई गई कार

हादसे में सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार का अगला हिस्सा और छत बुरी तरह पिचक गई। अंदर की दोनों सीटें और पूरा केबिन भी पूरी तरह तबाह हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाड़ी का ढांचा पूरी तरह टूट गया।

जिस ट्रेलर से कार टकराई, उस पर राजस्थान नंबर दर्ज है। हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार को हाईवे से हटाने के लिए बड़ी क्रेन मंगानी पड़ी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button