राजस्थान

बूंदी में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा:पुलिस छुड़ाकर थाने लाई, 2 मासूम बच्चों को उठाने की कोशिश करने का आरोप

बूंदी में बच्चा चोरी के शक में भीड़ ने एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा। लोगों ने युवक पर दो मासूम बच्चों को उठाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। मौके पर पहुंची युवक छुड़ाकर थाने ले आई। मामला शहर के देवपुरा इलाके में शनिवार दोपहर का है।

बूंदी शहर के देवपुरा इलाके में बच्चा चोरी के शक में लोगों ने एक युवक को पेड़ से बांधकर पीटा। - Dainik Bhaskar

सदर थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया- पुलिस टीम के साथ सहायक उपनिरीक्षक रजनीश राठौड़ मौके पर पहुंचे थे और युवक को भीड़ से छुड़ाकर थाने ले आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है ताकि यह पता चल सके की युवक वास्तव में बच्चा चोरी की वारदात में शामिल था या यह केवल शक के आधार पर हुई घटना थी।

नशे में होने के कारण लोगों ने गलत समझा

थानाधिकारी भंवर सिंह ने बाद में स्पष्ट किया कि युवक बच्चा चोर नहीं था। वह मजदूरी करने के लिए काफी समय से बूंदी में रह रहा था। शराब के नशे में होने के कारण कुछ लोगों ने उसे गलत समझ लिया। पुलिस फिलहाल मामले की जांच जारी रखे हुए है।

शोर सुनकर भागने पर पीछा कर पकड़ा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं। कुछ लोगों ने उसे बच्चों के पास घूमते देखा तो शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवक भागने लगा, जिसके बाद स्थानीय युवकों ने उसका पीछा किया। काफी दूर पीछा करने के बाद युवक को रेलवे स्टेशन क्षेत्र के पास पकड़ लिया गया।

युवक के पकड़े जाने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। भीड़ ने युवक को एक पेड़ से बांध दिया और उसकी पिटाई की।

हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ

घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को समझा-बुझाकर युवक को उनके चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर थाने ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button