मध्य प्रदेश

MP के 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:रतलाम में पारा 43 डिग्री के पार, भोपाल, विदिशा में चल सकती है धूल भरी आंधी

मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश में अगले कुछ घंटे के दौरान तेज आंधी, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने-चमकने का अलर्ट जारी किया है। जानकारी के अनुसार, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सागर, दमोह और बालाघाट में आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। वहीं, भोपाल, देवास, खरगोन, राजगढ़, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, बैतूल, नरसिंहपुर, मंडला, पांढुर्णा, डिंडौरी, अनूपपुर में धूलभरी आंधी चल सकती है। अमरकंटक और टीकमगढ़ में भी बारिश के आसार है।

इधर, शुक्रवार को दिन के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली।रतलाम में पारा 43.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। शाजापुर में 42.6 डिग्री रहा। वहीं, पांच बड़े शहरों में उज्जैन में पारा 42.4 डिग्री, इंदौर-भोपाल में 41.2 डिग्री, जबलपुर में 38.8 डिग्री और ग्वालियर में 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सीहोर में गुरुवार शाम को आंधी चली।

40-50 किमी घंटे की रफ्तार से चल सकती है आंधी

मौसम विभाग ने उत्तर और पूर्वी मध्य प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है।

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग ने बिजली चमकने और आंधी के दौरान लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। पेड़ों के नीचे या बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचें। खुले मैदान में होने पर तुरंत किसी पक्के मकान की शरण लें। बेमौसम हो रही इस बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान पहुंचने की भी आशंका जताई जा रही है।

दो दिन इसलिए बारिश के आसार

फिलहाल, एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) मध्य प्रदेश के बीचो-बीच एक्टिव है तो दूसरा ऊपरी हिस्से में है। एक ट्रफ भी पूर्वी हिस्से से गुजर रही है। 10 मई से नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग की मानें तो 2 दिन तक कुछ जिलों में बारिश और आंधी चलने के आसार हैं। वहीं, 10 और 11 मई को पूरे प्रदेश में गर्मी पड़ेगी।

भोपाल में गर्मी के साथ बारिश होती है

भोपाल में मई में मौसम के ट्रेंड की बात करें तो बीते 10 साल में तेज गर्मी और बारिश दोनों का ही दौर रहा है। 2016 में पारा 46.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका, जो ओवरऑल रिकॉर्ड है। यहां इस महीने बारिश भी होती है। 2014 से 2023 तक हर साल बारिश हुई। 2021 और 2023 में 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा। इस बार भी मई में बारिश का अलर्ट है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button