IPL 2026- साई सुदर्शन की 30 बॉल पर फिफ्टी:गिल के साथ शतकीय साझेदारी भी की, राजस्थान के खिलाफ गुजरात का स्कोर 108/0

IPL में शनिवार को राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच का मैच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।
गुजरात ने 9 ओवर में बिना नुकसान के 108 रन बना लिए हैं। साई सुदर्शन और कप्तान शुभमन क्रीज पर हैं। दोनों सेंचुरी पार्टनरशिप कर चुके हैं। साई सुदर्शन ने 30 बॉल पर हाफ सेंचुरी पूरी की।
दोनों टीमों की प्लेइंग
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, शुभम दुबे, दसुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, बृजेश शर्मा, तुषार देशपांडे और यश पुंजा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: वैभव सूर्यवंशी, एडम मिल्ने, रवि सिंह, रवि बिश्नोई और सुशांत मिश्रा।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट ऑप्शंस: प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, साई किशोर और कुमार कुशाग्र।



