मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का दौर रविवार को भी जारी:सीहोर में सोलर पैनल सेटअप उखड़ा, मलबे में दबा मासूम; 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का दौर रविवार को भी जारी है। खंडवा जिले के मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बने पुल पर तेज आंधी और बारिश के दौरान जाम की स्थिति बन गई। इंदौर-खंडवा हाईवे के इस पुल का वीडियो सामने आया है, जिसमें तेज हवा के बीच एक ऑटो पलटता हुआ दिखाई दे रहा है। क्षेत्र में करीब एक घंटे तक बारिश हुई।

वहीं सीहोर में आंधी ने तबाही मचा दी। एक मोबाइल दुकान के पास लगा सोलर पैनल सेटअप, शेड और बिजली का खंभा पिलर सहित उखड़कर नीचे गिर गया। आसपास के मकानों को भारी नुकसान पहुंचा। हादसे में कई मकानों की दीवारें और टीन शेड जमींदोज हो गए।

मलबे में दबा मासूम, लोगों ने बचाई जान

इस दौरान कलीम मैकेनिक का बेटा मलबे की चपेट में आ गया। दीवार और शेड गिरने से बच्चा मलबे के नीचे दब गया। गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू कर मलबा हटाया। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

मौसम विभाग ने रविवार को प्रदेश के 35 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। हरदा, सीहोर, देवास और खंडवा में आकाशीय बिजली गिरने या चमकने के साथ 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, आगर-मालवा, खरगोन, बुरहानपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, दमोह समेत कई जिलों में बिजली चमकने और 40 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। दोपहर करीब 3 बजे जबलपुर और सीहोर में भी बारिश दर्ज की गई।

साथ ही शाम के समय बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, शाजापुर, राजगढ़, विदिशा, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, शहडोल, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, सीधी और सिंगरौली समेत पूर्वी और दक्षिणी जिलों में मौसम बदला रहने का अनुमान है।

बारिश और आंधी से जुड़ी 5 तस्वीरें देखिए…

सीहोर में दीवार और शेड गिरने से बच्चा मलबे के नीचे दबकर घायल हो गया।
सीहोर में दीवार और शेड गिरने से बच्चा मलबे के नीचे दबकर घायल हो गया।
मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बने पुल पर तेज आंधी और बारिश।
मोरटक्का में नर्मदा नदी पर बने पुल पर तेज आंधी और बारिश।
आंधी-बारिश के बीच इंदौर-खंडवा हाईवे में जाम की स्थिति बन गई।
आंधी-बारिश के बीच इंदौर-खंडवा हाईवे में जाम की स्थिति बन गई।
रविवार दोपहर को बादल घिर आए, फिर बारिश शुरू हो गई।
रविवार दोपहर को बादल घिर आए, फिर बारिश शुरू हो गई।
सीहोर में बारिश से मौसम में ठंडक आ गई।
सीहोर में बारिश से मौसम में ठंडक आ गई।

MP में 20 जून तक मानसून की एंट्री संभव

केरल के रास्ते देश में प्रवेश कर चुका मानसून तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह कर्नाटक, तमिलनाडु और गोवा तक पहुंच चुका है। जल्द महाराष्ट्र में प्रवेश कर सकता है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार मध्य प्रदेश में मानसून की एंट्री 20 जून से पहले होने की संभावना है। आंधी-बारिश के बीच प्रदेश में गर्मी का असर भी बना हुआ है।

शनिवार को नौगांव सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सागर में 41.5, दतिया में 41.4, खजुराहो और दमोह में 41, गुना में 40.6 तथा खंडवा में 40.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने 9 और 10 जून को प्रदेश के उत्तरी हिस्से के कुछ जिलों में हीटवेव का अलर्ट भी जारी किया है।

प्रदेश में पारे में बढ़ोतरी, नौगांव में 42.2 डिग्री

आंधी और बारिश के साथ शनिवार को प्रदेश के कई जिलों में गर्मी वाला मौसम भी रहा। नौगांव में पारा सबसे ज्यादा 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सागर में 41.5 डिग्री, दतिया में 41.4 डिग्री, खजुराहो-दमोह में 41 डिग्री, गुना में 40.6 डिग्री, खंडवा में 40.5 डिग्री, खरगोन में 40.4 डिग्री, राजगढ़, टीकमगढ़-मंडला में 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

प्रदेश के 5 शहरों की बात करें तो ग्वालियर में 40.4 डिग्री, जबलपुर में 40.1 डिग्री, भोपाल में 38.8 डिग्री, उज्जैन में 38 डिग्री और इंदौर में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button