इंदौरमध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने 8 वर्षीय सौतेले बेटे के सामने पत्नी की हत्या कर दी:3 दिन मां की लाश के साथ घर में रहा मासूम; पति भी बिल्डिंग में लटका मिला

मध्य प्रदेश के जबलपुर में अपने 8 वर्षीय सौतेले बेटे के सामने पत्नी की हत्या कर दी। और शव को फंदे पर लटका दिया। मासूम करीब तीन दिन तक मां के शव के साथ घर में डरा-सहमा रहा। इसके बाद आरोपी पति ने घर से करीब 6 किलोमीटर दूर एक खाली क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

मृतकों की पहचान मयंक सिंह (40) और नेहा सिंह के रूप में हुई है। नेहा के पहले पति की मौत हो चुकी थी। मयंक से उसकी दूसरी शादी करीब दो साल पहले हुई थी। नेहा का 8 वर्षीय बेटा पहले विवाह से है और उसी के साथ रहता था। नेहा स्पा सेंटर में काम करती थी, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था।

ये तस्वीरें देखिए…

पत्नी की हत्या के बाद फंदे पर लटकाया। शव जमीन पर पड़ी मिली।
पत्नी की हत्या के बाद फंदे पर लटकाया। शव जमीन पर पड़ी मिली।
पति ने हत्या के बाद फांसी लगाई। लटकी मिली डेडबॉडी।
पति ने हत्या के बाद फांसी लगाई। लटकी मिली डेडबॉडी।

किराए के मकान में मिला महिला का शव

आधारताल पुलिस के मुताबिक, नेहा का शव आधारताल के न्यू कंचनपुर स्थित किराए के घर में मिला, जबकि मयंक का शव शनिवार को जीसीएफ (गन कैरिज फैक्ट्री) के एक खाली क्वार्टर में फंदे से लटका मिला। दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।

मकान मालिक ने घर से तेज दुर्गंध आने की सूचना पुलिस को दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मुख्य दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था। ताला तोड़कर अंदर जाने पर रसोई में नेहा का शव मिला। उसके गले में दुपट्टे का फंदा था, जिसका दूसरा सिरा पंखे से बंधा था।

घर में डरा-सहमा मिला 8 साल का बेटा

तलाशी के दौरान पुलिस को नेहा का 8 वर्षीय बेटा घर के अंदर डरा-सहमा मिला। मयंक घर पर नहीं था। बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालकर पूछताछ की गई। बच्चे ने बताया कि उसके पिता मयंक अक्सर शराब पीकर घर आते थे।

बेटे ने बताया- मां के साथ अक्सर मारपीट करते थे। शुक्रवार रात भी शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था। बच्चे के अनुसार, उसके पिता ने ही उसकी मां की हत्या की।

मयंक और नेहा ने 2 साल पहले शादी की थी। (फाइल फोटो)
मयंक और नेहा ने 2 साल पहले शादी की थी। (फाइल फोटो)

दो साल पहले हुई थी शादी

पुलिस जांच में सामने आया कि नेहा सिहोरा की रहने वाली थी, जबकि मयंक कटनी जिले के विजयराघवगढ़ का निवासी था। नेहा का यह दूसरा विवाह था। पहले पति की मौत हो चुकी थी। शादी के बाद दोनों आधारताल के न्यू कंचनपुर में किराए के मकान में रह रहे थे। मयंक जबलपुर की एक चॉकलेट फैक्ट्री में काम करता था।

स्पा सेंटर में नौकरी को लेकर होता था विवाद

पुलिस जांच में सामने आया कि करीब एक साल पहले मयंक को नेहा के स्पा सेंटर में काम करने की जानकारी मिली थी। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर विवाद होने लगा। पुलिस के मुताबिक, घरेलू कलह लगातार बढ़ रही थी और कई बार झगड़े भी हुए थे।

सीएसपी राजेश्वरी कौरव ने बताया कि मृतका के बेटे से पूछताछ में पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद की बात सामने आई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button