उत्तर प्रदेश

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी अचानक मौसम बदल गया,मऊ-गाजीपुर में जोरदार बारिश:गोरखपुर में धूलभरी आंधी चली; 43 जिलों में बरसात, 21 में आंधी का अलर्ट

यूपी में आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदल गया। मऊ और गाजीपुर में सुबह से तेज धूप के बाद दोपहर 2 बजे जोरदार बारिश हुई। 50 की रफ्तार से हवाएं चलीं। गोरखपुर में भी धूलभरी आंधी चली। सुबह से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली।

देर रात वाराणसी में भी जोरदार बारिश हुई। बिजली कड़की। करीब आधे घंटे की मूसलाधार बारिश के बाद मौसम ठंडा हो गया। कौशांबी में भी सुबह-सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। अमेठी में मिट्‌टी की दीवार ढहने से मां-बेटी की मौत हो गई। बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।

इससे पहले, लखनऊ-कानपुर समेत ज्यादातर जिलों में सुबह से ही तेज धूप निकली। हवा में नमी की वजह से गर्मी थोड़ी कम रही। मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 43 जिलों में बारिश, 21 जिलों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि 24 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा।

इससे 12 दिन से चले रहे आंधी-बारिश के सिलसिले पर ब्रेक लगेगा। फिर गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। पारा 5°C-6°C उछलकर 45°C पार करेगा। 9 जून से हीटवेव (लू) का नया दौर भी शुरू होगा। पिछले 24 घंटे में वाराणसी प्रदेश में सबसे गर्म रहा। तापमान 42.2°C रिकॉर्ड किया गया। हरदोई (22°C) में रात का तापमान सबसे कम रिकॉर्ड किया गया।

लखनऊ में आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया-

QuoteImage

आज भी यूपी में आंधी-तूफान और छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है। कल से बारिश के सारे सिस्टम खत्म हो जाएंगे। फिर प्री- मानसून बारिश तक भीषण गर्मी पड़ेगी। लू के हालात भी बनेंगे। पारा 45 डिग्री पार करेगा। मानसून के 24 जून तक गोरखपुर के रास्ते प्रदेश में एंट्री करने की संभावना है।

QuoteImage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button