उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में एक बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गया, परिवार खत्म:बुलंदशहर में पति-पत्नी, तीन बच्चों की जान गई; रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार

बुलंदशहर में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे एक बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गया। इससे बाइक सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं।

बाइक सवार पूरे परिवार को एक बाइक पर बिठाकर खुर्जा रिश्तेदारी में गया था। लेकिन लौटते समय हादसा हो गया। उस वक्त बाइक की स्पीड करीब 70 किमी/घंटे थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक ट्रक वाले ने अपनी स्पीड कम कर दी थी, इसलिए बाइक सवार कंट्रोल खो बैठा और पीछे से टकरा गया।

घटना के बाद भीड़ जुटने लगी। यह देख ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो छोड़कर गाड़ी ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर हुआ।

दो तस्वीरें देखिए…

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए।

धमेड़ा कीरत गांव के रहने वाले उत्तम सिंह (45) ने खुर्जा जाने के लिए अपने एक परिचित से बाइक मांगी थी। उन्होंने कहा था, 1-2 घंटे में काम निपटाकर लौट आएंगे। बाइक पर उनके साथ पत्नी उर्मिला (40) और तीन बच्चे निशान्त (8), दिशा (6), अनायरा (4) थे।

एक-दूसरे पर गिरे पड़े थे शव शाम करीब साढ़े 5 बजे उत्तम सिंह लौट रहे थे। हाईवे पर भैसौली कट के पास ट्रक करीब 70 की स्पीड से आगे चल रहा था। अचानक ट्रक ने स्पीड कम कर दी। पीछे चल रहे उत्तम सिंह की बाइक की स्पीड भी करीब 70 थी।

अचानक ट्रक की स्पीड कम होने से उत्तम का बैलैंस बिगड़ गया और बाइक समेत पीछे से ट्रक में घुस गए। पूरा परिवार वहीं सड़क पर गिर गया। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला हिस्सा खत्म हो गया। बाइक पर बैठे सभी की मौके पर ही मौत हो गई। बच्चों और पति-पत्नी के शव एक-दूसरे के ऊपर पड़े थे।

प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे उत्तम उत्तम सिंह सिकंदराबाद में एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करते थे। बड़ा बेटा निशान्त कक्षा 3 में पढ़ता था। बेटी दिशा 2 में और अनायरा अभी क्लास 1 में थी। परिवार में मां-पिता, भाई-भाभी और एक बहन हैं। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दी है।

घटना की सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह, एसपी सिटी अभिषेक प्रताप और सीओ सिटी प्रखर पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पीछा किया तो ट्रक छोड़कर भागा चालक एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया, हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत हुई है। सभी बाइक से खुर्जा गए थे। वहां से लौटते समय हादसा हुआ। ट्रक हरियाणा नंबर का है, जिसे कब्जे में ले लिया गया है। सभी शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। जल्द की चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button