राजस्थान

उदयपुर में पत्नी ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया फिर खुद ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया;जेठ को भेजा ऑडियो, कहा- मैं मरूंगी और मारूंगी, दादा अलविदा

उदयपुर में पत्नी ने अपने पति पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला किया। पति को मरा समझकर फिर खुद ने फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड से पहले पति के बड़े भाई (जेठ) को ऑडियो भेजा।

ऑडियो में महिला ने कहा- मैं मरूंगी और मारूंगी, दादा अलविदा। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान मत करना। पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना गोगुंदा थाना क्षेत्र के मजावड़ी गांव में गुरुवार रात की है।

गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने बताया- उमेश गमेती (24) और उसकी पत्नी दुर्गा गमेती (21) गुरुवार रात एक भजन संध्या कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौटे थे। इसी दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दुर्गा ने कुल्हाड़ी उठाकर पति उमेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। इस हमले में उमेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके कपड़े खून से लथपथ हो गए।

दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले ही हुई थी। दोवों को कोई संतान नहीं है

पति को मृत समझकर पत्नी ने लगाया फंदा

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमले के बाद दुर्गा ने उमेश को मृत समझ लिया और आवेश में आकर कमरे में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार दोपहर तक घर से किसी के बाहर नहीं निकलने पर जब पड़ोसियों ने अंदर देखा, तो महिला फंदे पर लटकी मिली और उमेश लहूलुहान हालत में पड़ा था।

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से गंभीर घायल उमेश गमेती को तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने महिला के शव को फंदे से नीचे उतरवाकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। शनिवार को शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा।

जेठ को भेजा ऑडियो, कहा-मैं मरूंगी और मारूंगी गोगुंदा थानाधिकारी श्याम सिंह चारण ने कहा- दुर्गा गमेती ने अपने पति के बड़े भाई (जेठ) को एक ऑडियो भेजा था। इसमें दुर्गा गमेती ने कहा- मैं मरूंगी और मारूंगी, दादा अलविदा। मेरी मौत के बाद किसी को परेशान मत करना। पुलिस ने इस ऑडियो को कब्जे में ले लिया है। अब इस सुसाइड मैसेज के आधार पर मामले के विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button