यूपी में 32,679 पदों के लिए सिपाही भर्ती- महिलाओं के जूड़े खुलवाए, चेन-चश्मे उतरवाए:दाढ़ी की भी चेकिंग, 32 हजार पदों के लिए 28 लाख देंगे एग्जाम

यूपी में 32,679 पदों के लिए सिपाही भर्ती की परीक्षा आज (सोमवार) हो रही है। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे शुरू हुई, जो शाम 5 बजे तक चली। इससे पहले, अभ्यर्थियों को कड़ी चेकिंग के बाद एग्जाम हॉल में एंट्री दी गई। एडमिट कार्ड, बायोमेट्रिक मिलान और रेटिना स्कैन किया गया।
झांसी में अभ्यर्थियों के जूते-मोजे उतरवाए गए। सहारनपुर में सोने की चेन और चश्मे भी उतरवा लिए गए। जौनपुर में महिलाओं के जूड़े खुलवाकर चेकिंग की गई। कानपुर में जिन अभ्यर्थियों की दाढ़ी और सिर के बाल बड़े थे, उनके बालों और दाढ़ी की भी चेकिंग की गई।
तीन दिनों (8, 9 और 10 जून) में 28 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। प्रदेश के सभी 75 जिलों में परीक्षा हो रही है। इसके लिए 1183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसी बीच, सीएम योगी ने अभ्यर्थियों को रोडवेज बसों में किराए पर 50% छूट का ऐलान किया है। इसके लिए प्रवेश पत्र दिखाना होगा।
4 तस्वीरें देखिए…




सिपाही भर्ती के बारे में जानिए
- 32,679 कॉन्स्टेबल और समकक्ष पदों के लिए 31 दिसंबर 2025 को नोटिफिकेशन जारी हुआ था। 30 जनवरी 2026 तक ऑनलाइन आवेदन हुए। 29 लाख 45 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जांच के दौरान 60 हजार आवेदन निरस्त कर दिए गए।
- 28 लाख 85 हजार उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड जारी हुए हैं। लिखित परीक्षा 300 नंबर की होगी। 150 सवाल पूछे जाएंगे। हर सवाल 2 नंबर का होगा। इस बार नेगेटिव मार्किंग व्यवस्था खत्म कर दी गई है।
- लिखित परीक्षा में पास होने वाले कैंडिडेट्स ही फिजिकल टेस्ट में शामिल हो सकेंगे। पुरुषों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में और महिलाओं को 2.4 किलोमीटर की दौड़ 14 मिनट में पूरी करनी होगी। इसके बाद फाइनल रिजल्ट घोषित होगा।



