उत्तर प्रदेश

यूपी में दरोगा भर्ती- 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी हो गया;जनरल की कटऑफ 369 से ऊपर; 20 सवालों पर आपत्ति, 8 के जवाब गलत निकले

यूपी में दरोगा भर्ती- 2025 की लिखित परीक्षा का रिजल्ट गुरुवार को जारी हो गया। 12,333 अभ्यर्थी पास हुए हैं। यह संख्या पदों के सापेक्ष लगभग 2.7 गुना है। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों का कट ऑफ 369.87854 और अनुसूचित जन जाति का कट ऑफ 334.65475 है।

महिला बटालियन के लिए महिला उप निरीक्षक नागरिक पुलिस (पीसी) के खाली पदों के सापेक्ष स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित वर्ग की अनारक्षित श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों का कट ऑफ अंक 266.40593 और भूतपूर्व सैनिक वर्ग की अनारक्षित श्रेणी की महिला अभ्यर्थियों का कट ऑफ 223.48777 है।

अभ्यर्थियों ने 160 सवालों में से 20 पर आपत्ति जताई थी। 8 सवाल के विकल्प गलत निकले हैं। इसलिए सभी अभ्यर्थियों को इन सवालों के नंबर मिले हैं। हालांकि अवसरवादी के ‘पंडित’ विकल्प वाले सवाल में कोई बदलाव नहीं किया गया।

चयनित अभ्यर्थियों को अब दस्तावेज सत्यापन (DV), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) से गुजरना होगा।

यूपी पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने दरोगा के 4543 पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को चार पालियों में कराई गई थी। ऑनलाइन आवेदन अगस्त-सितंबर 2025 में मांगे गए थे। 10,77,403 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। 10 लाख 65 हजार 70 अभ्यर्थी फेल हो गए।

कब होगी DV/PST परीक्षा? दस्तावेजों का सत्यापन और फिजिकल टेस्ट मई के तीसरे सप्ताह में होना प्रस्तावित है। शारीरिक दक्षता परीक्षा जून 2026 होगी। भर्ती बोर्ड ने कहा है कि जगह, तारीख और समय की पूरी जानकारी जल्द वेबसाइट पर साझा कर दी जाएगी।

रिजल्ट देखने के लिए अभ्यर्थियों को बोर्ड की वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद रजिस्ट्रेशन

20 सवालों पर आपत्ति, बोर्ड ने 3 बड़े फैसले लिए

अभ्यर्थियों ने 20 सवालों पर आपत्ति जताई थी। भर्ती बोर्ड ने विषय विशेषज्ञों से परीक्षण कराने के बाद तीन बड़े फैसले लिए हैं।

  • 8 सवाल के विकल्प गलत निकले

8 सवालों के जवाब में जो विकल्प दिए गए थे, वो गलत थे। इसलिए बोर्ड ने सवालों को रद्द कर दिया है। इसके नंबर सभी को दिए गए हैं।

  • 8 सवाल ऐसे पाए गए, जिनमें एक से ज्यादा जवाब सही थे

बोर्ड ने फैसला लिया है कि अगर अभ्यर्थी ने उन सही विकल्पों में से कोई भी एक विकल्प चुना होगा तो उसे उस सवाल के पूरे नंबर दिए जाएंगे। उदाहरण: अगर किसी सवाल में A और C दोनों सही माने गए, और आपने A चुना है तो भी नंबर मिलेगा, C चुना है तो भी नंबर मिलेगा।

  • 6 सवालों के विकल्प बदले गए

भर्ती बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, 4 सवालों के विकल्प में बदलाव किया गया है। ये ऐसे सवाल थे, जिसमें अभ्यर्थियों के विकल्प सही थे और परीक्षक की ओर से निर्धारित विकल्प गलत था। ऐसे चारों सवालों के विकल्प अभ्यर्थियों की आपत्तियों को जांचने के बाद बदल दिए गए।

पंडित वाले सवाल में कोई बदलाव नहीं

दरोगा भर्ती परीक्षा में अवसरवादी विकल्प से जुड़े सवाल में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सवाल के विकल्प में ‘पंडित’ देने पर खूब सियासत हुई थी। तब भर्ती बोर्ड से जुड़े एक अधिकारी ने कहा था कि सवाल पूछा गया है। उसका विकल्प दिया गया है, न कि पर्यायवाची। हमेशा 3 विकल्प गलत होते हैं। ऐसे में पंडित शब्द को अवसरवादी से कैसे जोड़ा जा सकता है?

हालांकि, विकल्प के रूप में पंडित को शामिल करने पर ब्राह्मण समाज, भाजपा के विधायकों और नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि ‘पंडित’ शब्द ज्ञान, विद्वानता और धार्मिक सम्मान से जुड़ा है। इसे अवसरवादी से जोड़ना समाज की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।

सवाल था- अवसर के अनुसार बदल जाने वाले के लिए एक शब्द चुनिए-

विकल्प थे- सदाचारी, पंडित, अवसरवादी और निष्कपट।

400 नंबर की थी परीक्षा, 0.5 अंकों की मानइस मार्निंग

400 नंबर की परीक्षा के लिए दो घंटे दिए गए थे। जिसमें कुल 160 प्रश्न पूछे गए। परीक्षा में सामान्य हिंदी, मूल विधि/संविधान/सामान्य ज्ञान (Basic Law/Constitution/General Knowledge), संख्यात्मक व मानसिक योग्यता परीक्षा, मानसिक अभिरुचि परीक्षा/बुद्धि लब्ध परीक्षा/तार्किक (Quantitative Aptitude Test, Mental Aptitude Test/IQ Test/Reasoning Test) परीक्षा से 40-40 प्रश्न पूछे गए थे। चारो सेक्शन 100-100 नंबर के थे।

एसआई भर्ती परीक्षा में प्रत्येक सेक्शन में 35 फीसदी अंक और कुल 50 फीसदी अंक जरूरी था। इससे कम पाने पर अभ्यर्थी फेल माने गए। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू थी, जिसमें प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.5 अंक कटौती की गई।

अभ्यर्थियों के रिजल्ट में चार में से कोई एक स्टेटस दिखेगा

Congratulations! You are short listed for DV/PST – आपने कटऑफ या उससे अधिक नंबर हासिल किए हैं। आप DV/PST में शामिल होने के लिए योग्य हैं। Sorry! You are not short listed for DV/PST – कट-ऑफ से कम अंक होने के कारण DV/PST के लिए योग्य नहीं हैं। Sorry! You have not qualified in written test – न्यूनतम प्रत्येक विषय/सेशन में (35%) और कुल (50%) अंक प्राप्त न करने के कारण योग्य नहीं। You were absent in written test – लिखित परीक्षा में गैर हाजिर थे।

सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा: 400 मार्क्स के लिए 160 सवाल
  • डॉक्यूमेंटेशन और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST)
  • फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET)
  • मेडिकल जांच और कैरेक्टर वेरिफिकेशन

एग्जाम पैटर्न क्या था?

  • एग्जाम 4 सेक्शन में बांटा गया था।
  • हर सही सवाल के 2.5 मार्क्स थे।
  • 0.5 नंबर की नेगेटिव मार्किंग थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button