राजस्थान

माही नदी में नाव पलटने से दो की मौत, 48 घंटे बाद मिली बच्चे और युवक की बॉडी;मशीनों से नदी में वाइब्रेशन किया, जाल में आया शव

बांसवाड़ा की माही नदी में मंगलवार को हुए हादसे में 48 घंटे बाद 21 साल के युवक जयेश और 8 साल के मानव शव गुरुवार को मिला है। हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा था।

गुरुवार सुबह भी एसडीआरएफ टीम की ओर से नदी में हादसे वाली जगह पर मशीनों से वाइब्रेशन कर जाल फेंका गया था। कुछ देर बाद ही शव जाल में फंस गया और उसे बाहर निकाला।

इसके बाद दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। जहां कुछ देर बाद मानव का शव भी मिल गया। वहीं इस सर्च ऑपरेशन के दौरान जिस नाव से हादसा हुआ था, वह भी मिल गई है।

फोटो में देखें

ये मृतक जयेश है। जिसका शव जाल में फंस गया था। लोगों की मदद से नदी से बाहर उसकी बॉडी निकाली गई।

ये मानव की बॉडी है। जहां जयेश का शव मिला, वहीं 100 मीटर की दूरी पर मानव की बॉडी पानी पर तैरती हुई मिली।

मंगलवार को हुए हादसे के बाद से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था।

माही नदी में पलटी थी नाव

दरअसल, बांसवाड़ा में माही नदी में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे नाव अनियंत्रित होकर पलट गई थी। हादसा अरथूना थाना क्षेत्र में पांचवाड़ा पंचायत के भैंसाउ गांव में हुआ था। इसमें 11 लोग सवार थे, नाविक सहित 9 लोग तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए। जयेश (21) पुत्र कचरा तीरगर और मानव (8) पुत्र नाथू लापता हो गए।

मानव मोटागांव थाना क्षेत्र के चंदूजी का गढ़ा का रहने वाला है। वह भानो का पाड़ा में मामा लालशंकर के घर आया हुआ था और मामा के साथ संगमेश्वर महादेव के दर्शन करने गया था। वहीं, जयेश भानो का पाड़ा का निवासी था।

सभी 11 लोग इसी नाव में सवार थे। जहां हादसा हुआ था वहां से 100 मीटर की दूरी पर ये नाव भी मिल गई।

नाव की मोटर से नदी के पानी में किया वाइब्रेशन, बच्चे का शव ऊपर आया

दअसल, मंगलवार से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा था। दोनों के शव नहीं मिल पा रहे थे। ऐसे में गुरुवार को एसडीआरएफ ने देसी जुगाड़ अपनाया।

जहां हादसा हुआ था, वहां के 100 मीटर एरिया में नाव में लगी मोटर से पानी में वाइब्रेशन किया। इसके साथ ही पानी में एक जाल फेंका।

जैसे ही पानी में वाइब्रेशन हुआ जयेश की बॉडी ऊपर आई और जाल में फंस गई। इसके बाद मानव के शव की तलाश के दोबारा रेस्क्क्यू किया गया।

लगातार पानी में हुए वाइब्रेशन से दोपहर करीब ढाई बजे मानव का शव भी पानी के ऊपर आ गया। उसका शव भी हादसे वाली जगह के करीब 100 मीटर दायरे में मिला।

मंगलवार से चल रहा था रेस्क्यू ऑपरेशन

अरथूना थानाधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि स हादसे के बाद एसडीआरएफ और नागरिक सुरक्षा की टीम मौके पर पहुंच गई थी। स्थानीय लोगों और मछुआरों की मदद से लगातार जहां हादसा हुआ, वहां तलाशी की जा रही थी।

बुधवार सुबह दोबारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन, दोनों के शव नहीं मिले। इधर, गुरुवार को दोबारा एसडीआरएफ की टीम की ओर से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया।

जहां हादसे से 100 मीटर के दायेर में पहले जयेश का शव मिला। इसके बाद पास ही में मानव का शव भी मिल गया। दोनों के शवों को परतापुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है।

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button