उत्तर प्रदेश

यूपी में भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली;बांदा में भीषण गर्मी का रिकॉर्ड टूटा, पारा 47.6°C:अचानक विंडो AC जलकर राख, अस्पताल में बाथटब लगाया; कल बारिश का अलर्ट

यूपी में भीषण गर्मी से मामूली राहत मिली है। मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को पुरवा हवा के कारण पश्चिमी और पूर्वी यूपी के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। लेकिन बुंदेलखंड में एक डिग्री सेल्सियस पारा चढ़ गया है।

झांसी, उरई (जालौन) और बांदा लू की चपेट में रहे। बांदा में 47.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ, यह देश में सबसे अधिक और अप्रैल महीने का अब तक का सबसे अधिक तापमान है। 30 अप्रैल 2022 और 25 अप्रैल 2026 के 47.4 डिग्री सेल्सियस का पिछला रिकॉर्ड टूट गया है।

हीटवेव की वजह से अस्पतालों में उल्टी-दस्त के मरीज बढ़ गए हैं। काशी के सरकारी अस्पताल में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए चार बेड अलग से लगाए गए हैं। वार्ड में बाथ टब भी लगाया गया है। गोरखपुर में घर में लगी विंडो AC में आग लग गई। देखते ही देखते आग पूरे घर में फैल गई। परिवारवालों ने भागकर अपनी जान बचाई।

आगरा में कामाख्या एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच के AC में खराबी आ गई। यात्रियों को कानपुर तक 6 घंटे भीषण गर्मी में सफर करना पड़ा। हंगामे के बाद कानपुर में कोच बदला गया। अमेठी में ट्रांसफॉर्मर को ठंडा रखने के लिए पाइप से पानी डाला जा रहा। कानपुर में गर्मी की वजह से ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई। पास में बनी दो दुकानें जलकर राख हो गईं।

मौसम विभाग (IMD) ने बताया, 28 अप्रैल से 2 मई तक प्रदेश में आंधी-बारिश की संभावना है। मंगलवार को सहारनपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, रामपुर, बुलंदशहर, बदायूं, ज्योतिबाफुले नगर, औरैया, आगरा, मथुरा, महामायानगर, जालौन, फिरोजाबाद, बलरामपुर, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश की चेतावनी है।

इस दौरान 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। लखनऊ में कल अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने बताया-

QuoteImage

नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के बाद 28 अप्रैल से गरज-चमक के साथ बारिश का नया दौर शुरू होगा। अगले 5 दिन में तापमान में 2-4°C की गिरावट आ सकती है। लू से भी कुछ हद तक राहत मिलेगी।

QuoteImage

अमेठी में भीषण गर्मी के बीच ट्रांसफॉर्मर्स पर पाइप से पानी डाला जा रहा है, ताकि उसमें आग लगने की घटनाओं को रोका जा सके।
कामाख्या एक्सप्रेस के थर्ड एसी कोच के AC में खराबी आने से यात्रियों को 6 घंटे तक 43°C तापमान में परेशान होना पड़ा। यात्रियों ने आगरा से कानपुर सेंट्रल के बीच करीब छह घंटे तक भीषण गर्मी में सफर किया।
प्रयागराज में एक मजदूर तेज धूप के बीच गाड़ी से मिट्टी के घड़े उतारता नजर आया।
आगरा में ताजमहल के पास एक कर्मचारी कूलर साफ करता नजर आया।

अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

  • 28 अप्रैल: पूरे प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।
  • 29 अप्रैल: पूर्वी और पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश होगी। तेज हवा चलेगी। रात के वक्त तापमान में गिरावट आएगी।
  • 30 अप्रैल: पूरे प्रदेश में बारिश होगी। बिजली गिरने की आशंका है। दिन में 40 किमी की रफ्तार से गर्म हवाएं चलेंगी।
  • 1 मई: पश्चिमी यूपी में हल्की और पूर्वी यूपी में तेज बारिश होगी। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली भी गिर सकती है।
  • 2 मई: प्रदेश में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवा चलेगी। तापमान में हल्की गिरावट आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button