खेल

IPL- दिल्ली 75 रन पर ऑलआउट:हेजलवुड को 4, भुवनेश्वर को 3 विकेट; जवाब में बेंगलुरु का स्कोर 8/0

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 39वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 75 रन पर ऑलआउट कर दिया। अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बेंगलुरु ने 8 रन के स्कोर पर ही दिल्ली के 6 विकेट निकाल लिए। इसके बाद अभिषेक पोरेल ने 30 रन बनाए।

जवाब में बेंगलुरु ने 1.2 ओवर में बिना विकेट खोए 8 रन बना लिए हैं। जैकब बेथल और विराट कोहली क्रीज पर हैं।

बेंगलुरु की ओर से जोश हेजलवुड ने 4 विकेट झटके। उन्होंने केएल राहुल, समीर रिजवी, नीतीश राणा और अभिषेक पोरेल को पवेलियन भेजा। भुवनेश्वर ने 3 विकेट लिए। उन्होंने साहिल परख, ट्रिस्टन स्टब्स और अक्षर पटेल को आउट किया। इसके अलावा रसिख सलाम डार, क्रुणाल पंड्या और सुयश शर्मा को एक-एक विकेट मिला।

दिल्ली कैपिटल्स- साहिल परख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश राणा, समीर रिजवी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, काइल जैमीसन, कुलदीप यादव और टी नटराजन।

इम्पैक्ट प्लेयर- अभिषेक पोरेल।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा और रसिख डार |

इम्पैक्ट प्लेयर्स- जेकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल और वेंकटेश अय्यर।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button