IPL- चेन्नई ने गुजरात को 159 रन का टारगेट दिया:कप्तान गायकवाड ने नाबाद 74 रन बनाए; कगिसो रबाडा को 3 विकेट

गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के 37वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। एम.ए. चिदंबरम स्टेडियम में 19 ओवर बाद चेन्नई ने 6 विकेट पर 143 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड और जेमी ओवर्टन पिच पर हैं। गायकवाड फिफ्टी लगाकर खेल रहे।
कगिसो रबाडा ने एक ओवर में दो विकेट लिए। उन्होंने संजू सैमसन (11) और उर्विल पटेल (4) को पवेलियन भेजा। सिराज ने सरफराज खान को शून्य पर आउट किया। मानव सुथार ने डेवाल्ड ब्रेविस का विकेट 2 रन पर लिया। अरशद खान ने शिवम दुबे (22) को बोल्ड किया।
इससे पहले संजू ने रबाडा की बॉल पर चौका लगाकर अपने 5 हजार IPL रन पूरे किए। चेन्नई ने पिछले 4 में से 3 मुकाबले जीते हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में पांचवें स्थान पर है। दूसरी ओर गुजरात टाइटंस का नेट रन रेट (-0.790) कमजोर है और टीम सातवें स्थान पर है।
चेन्नई सुपर किंग्स- ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और गुरजपनीत सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयरः सरफराज खान, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, रामकृष्ण घोष और मैथ्यू शॉर्ट।
गुजरात टाइटंस (GT)- शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार।
इम्पैक्ट प्लेयरः राहुल तेवतिया, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, निशांत सिंधु।



