मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के कटनी जिला अस्पताल परिसर में एक गंभीर घटना सामने आई;घायल मरीज की पत्नी से साफ कराई एंबुलेंस

मध्य प्रदेश के कटनी जिला अस्पताल परिसर में एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां एंबुलेंस कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने एक घायल मरीज की पत्नी से एंबुलेंस साफ करवाई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम उमरिया-बरही रोड पर खितौली के पास करेला ग्राम निवासी 32 वर्षीय राहुल बर्मन को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। राहुल के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें डायल 112 की मदद से पहले बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

बरही में प्राथमिक उपचार के बाद, राहुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बरही से कटनी लाते समय, दर्द और चोट के कारण मरीज राहुल ने एंबुलेंस की खिड़की से उल्टी कर दी।

एंबुलेंस को साफ करती महिला पास से निकलता चालक। - Dainik Bhaskar

मध्य प्रदेश के कटनी जिला अस्पताल परिसर में एक गंभीर घटना सामने आई है। यहां एंबुलेंस कर्मचारियों पर आरोप है कि उन्होंने एक घायल मरीज की पत्नी से एंबुलेंस साफ करवाई। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम उमरिया-बरही रोड पर खितौली के पास करेला ग्राम निवासी 32 वर्षीय राहुल बर्मन को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। राहुल के सिर में गंभीर चोट आई थी। उन्हें डायल 112 की मदद से पहले बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

बरही में प्राथमिक उपचार के बाद, राहुल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें कटनी जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बरही से कटनी लाते समय, दर्द और चोट के कारण मरीज राहुल ने एंबुलेंस की खिड़की से उल्टी कर दी।वीडियो में महिला एंबुलेंस साफ करती दिखी आरोप है कि जैसे ही एंबुलेंस (क्रमांक CG 04 NV 6385) जिला अस्पताल पहुंची, कर्मचारी मोहित नायक ने मरीज की पत्नी पर एंबुलेंस साफ करने का दबाव बनाया। सामने आए वीडियो में मरीज की पत्नी एंबुलेंस में पानी डालकर सफाई करती दिख रही हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस दौरान एंबुलेंस कर्मी संवेदनहीन बने रहे और उन्होंने महिला की कोई मदद नहीं की। फिर जबलपुर किया रेफर कटनी जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद राहुल की हालत और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

पहले किया इनकार फिर बोले- कराएंगे जांच

इस पूरे मामले पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. राज सिंह ठाकुर का शुरुआती बयान विवादित रहा। उन्होंने कहा कि संभवतः एंबुलेंस में ब्लीडिंग हुई होगी, जिसे महिला ने साफ किया होगा। हालांकि, बाद में डॉ. ठाकुर ने कहा है कि इस तरह का कृत्य अस्वीकार्य नहीं किया जाएगा। एंबुलेंस प्रबंधक से बात कर मामले की विस्तृत जांच कराई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button