गुजरात टाइटंस ने IPL-2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 211 रन का टारगेट दिया:गिल-बटलर और सुंदर के अर्धशतक, मुकेश कुमार को दो विकेट

गुजरात टाइटंस ने IPL-2026 के 14वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 211 रन का टारगेट दिया है। दिल्ली ने अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 210 रन बनाए।
जवाब में दिल्ली ने 2 ओवर में बिना नुकसान के 20 रन बना लिए हैं। पाथुम निसांका और केएल राहुल क्रीज पर हैं।
GT से कप्तान शुभमन गिल ने 45 बॉल पर 70, जोस बटलर ने 27 बॉल पर 52 और वॉशिंगटन सुंदर ने 32 बॉल पर 55 रन बनाए। दिल्ली की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट झटके। लुंगी एनगिडी और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट लिया।

दोनों टीमों की प्लेइंग
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पाथुम निसांका, नीतीश राणा, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), विपराज निगम, कुलदीप यादव, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, टी नटराजन। इम्पैक्ट ऑप्शन: समीर रिजवी, आशुतोष शर्मा, नबी, नमीरा और नायर।
गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट ऑप्शन: प्रसिद्ध कृष्णा।



