मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव, 7 जिलों में बारिश:11 जिलों में अलर्ट; दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओले गिरने का अनुमान

मध्य प्रदेश के ऊपरी हिस्से में 3 साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) एक्टिव है। इस वजह से आंधी-बारिश का दौर फिर से शुरू हो गया है। बुधवार को भोपाल, शिवपुरी, उज्जैन, रतलाम, इटारसी, छतरपुर और रायसेन में हलकी तो कहीं तेज बारिश हुई।

IMD (मौसम केंद्र), भोपाल ने ग्वालियर, भिंड, मुरैना, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर समेत 18 जिलों में बारिश होने का अलर्ट है, वहीं दतिया, निवाड़ी, छतरपुर और टीकमगढ़ में ओले गिरने का अनुमान जताया है।

इससे पहले मंगलवार को भिंड, श्योपुर, मुरैना, शिवपुरी, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी, गुना, अशोक नगर, टीकमगढ़, सतना के चित्रकूट और रीवा में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहा। कहीं, तेज आंधी चली तो कहीं बारिश का दौर जारी रहा। शिवपुरी, दतिया, धार, पीथमपुर और झाबुआ में तेज बारिश हुई। वहीं रतलाम में धूल भरी हवाएं चलीं।

देखिए एमपी के मौसम की तस्वीरें

बुधवार सुबह 11:15 से बारिश शुरू हो गई। अचानक बदले हुए मौसम ने किसानों को चिंता में डाल दिया है। खेत खलिहान में कटी राखी गेहूं की फसल गीली हो गई।
शहर में सुबह से झमाझम बारिश हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button