bihar

बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड का प्राइवेट वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग:मोतिहारी में लड़की से कहा- हमसे भी संबंध बनाओ, प्रेमी बोला- इनकी बात मान लो; 5 गिरफ्तार

मोतिहारी में 18 साल की लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है। लड़की ने बताया कि वो अपने बॉयफ्रेंड से मिलने गई थी। यहां 4 लड़कों ने दोनों का संबंध बनाते वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने के बाद लड़के संबंध बनाने का दबाव बनाने लगे। लड़की के बॉयफ्रेंड ने भी उसे कहा कि उनकी बात मान लो। पुलिस ने इस मामले में बॉयफ्रेंड समेत 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी की उम्र 18 से 25 साल के बीच है।

लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। पुलिस कोर्ट में बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। घटना सुगौली थाना क्षेत्र की है।

अब सिसिलेवार तरीके से जानिए पूरा घटनाक्रम…

मामले में पुलिस ने बॉयफ्रेंड समेत 5 लड़कों को गिरफ्तार किया है।
मामले में पुलिस ने बॉयफ्रेंड समेत 5 लड़कों को गिरफ्तार किया है।

लड़की का पुलिस को दिया पूरा बयान

लड़की ने बताया, मेरा पश्चिम चंपारण के मझौलिया थाना क्षेत्र के एक युवक से अफेयर चल रहा था। 24 मई की रात उसने मुझे मिलने के लिए बुलाया था। रात में हम दोनों मिल रहे थे। हमने कपड़े नहीं पहने थे। उसी दौरान 4 और युवक आए और चोरी छिपे हम दोनों का अश्लील वीडियो बना लिया।

हमें इसके बारे में कोई भनक नहीं लगी। थोड़ी देर बाद जब लड़के अंदर आए और कहा। अभी यहां जो कुछ भी हुआ है वो हमारे मोबाइल के कैमरे में रिकॉर्ड हो चुका है।

मैं और मेरा बॉयफ्रेंड डर गया। हमने उन लोगों से वीडियो डिलीट करने को कहा। लड़कों ने कहा, डिलीट कर देंगे। तुम्हें हमारे साथ भी संबंध बनाना होगा। मेरा बॉयफ्रेंड भी काफी डरा हुआ था।

मेरा प्रेमी मुझे बचाने के बजाए उन लड़कों की डिमांड को पूरा करने की बात कहने लगा। उसने कहा, चारों से भी संबंध बना लो। इसमें क्या होगा, उसके बाद चारों मुझ पर टूट पड़े, पांचों ने एक-एक कर बारी-बारी से मेरे साथ रेप किया। फिर चारों वहां से भाग निकले।

डायल 112 की टीम सुरक्षित लेकर आई

लड़की ने आगे बताया, उन लोगों के पास मेरा वीडियो था। इसलिए मेरे पास कोई चारा नहीं था। उन लोगों के जाने के बाद मैंने डायल 112 पर कॉल कर कहा- हैलो सर जल्दी आइए मेरे साथ गैंगरेप हो गया है।

ये सूचना मैंने डायल 112 को 2 बजे रात में दी, सूचना मिलने के साथ पुलिस पहुंची। जहां से मैंने ने फोन किया था, पुलिस जब पहुंची तो मैं कांप रही थी।

जिसके बाद मैंने डायल 112 पर फोन कर घटना की जानकारी दी। मेरे फोन करने के तुरंत बाद ही पुलिस वाले आ गए और वहां से मुझे सही सलामत ले कर आए।

इस दौरान पहले मेरा प्रेमी पकड़ा गया, फिर उन चार लड़कों को पकड़ा, मेरे साथ जिस तरह से पांचों ने मिल कर दरिंदगी की है। इसके लिए उन्हें कड़ी से कड़ी सजा मिले ये मेरी प्रशासन से मांग है।’

कॉलेज से शुरू हुआ था अफेयर

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता और उसके प्रेमी के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों की पहली मुलाकात कॉलेज में हुई थी, दोस्ती के बाद दोनों का अफेयर शुरू हुआ। दोनों अक्सर छिप-छिपकर मिला करते थे।

72 घंटे में कोर्ट में चार्जशीट पेश करेंगे

सदर DSP 1 दिलीप कुमार ने बताया, रविवार की रात में 2 बजे पुलिस को एक लड़की फोन कर गैंगरेप करने की घटना की जानकारी देती है। घटना की जानकारी मिलते ही सुगौली थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने कार्रवाई करते हुए गैंगरेप कांड में शामिल सभी पांचों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

वहीं FSL की टीम बुला कर साइंटिफिक एविडेंस भी जमा किया है। घटना के महज 8 घंटे के अंदर सभी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता का मेडिकल करा कोर्ट में बयान के लिए भी भेज दिया गया। 72 घंटे के अंदर चार्जशीट जमा कर स्पीडी ट्रायल चला कर दोषी को सजा दिलाई जाएगी, ताकि कोई भी इस तरह का घृणित घटना करने से पहले डरे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button