आगरा

यूपी में मौसम फिर से बिगड़ गया है;आगरा में ओले गिरे, कासगंज में भाई-बहन की मौत:मथुरा में आंधी-बारिश, 35 जिलों में ओले का अलर्ट; 5 दिन बिगड़ा रहेगा मौसम

यूपी में मौसम फिर से बिगड़ गया है। आगरा में देर रात ओले गिरे। मथुरा और संभल में बारिश हुई। कासगंज में आंधी से पेड़ टूटकर गिर गया। बारिश से बचने के लिए नीचे खड़े भाई-बहन की दबकर मौत हो गई। शनिवार सुबह से मेरठ-गाजियाबाद समेत 20 शहरों में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं।

मौसम विभाग ने शनिवार यानी आज 35 जिलों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। 55 जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 50 से 60 किमी की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में यह बदलाव आया है। 9 अप्रैल तक यानी अगले 5 दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।

शुक्रवार को मथुरा में बारिश से कोसीकलां अनाज मंडी में 10 हजार बोरियों में रखा 5 हजार क्विंटल गेहूं भीग गया। आगरा में 5 कच्चे घर गिर गए।

वहीं, प्रदेश में बिजली गिरने से 48 घंटे में 5 लोगों की मौत हुई है। इनमें वाराणसी में सरकारी टीचर, उनकी पत्नी, चित्रकूट के 2 लोग और ललितपुर का एक व्यक्ति शामिल है।

लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल सिंह ने कहा –

QuoteImage

3 अप्रैल से सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ और अरब सागर से नमी लेकर आ रही पछुवा हवाओं से बेमौसम बारिश का नया दौर शुरू हुआ है। 7 अप्रैल से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका पश्चिमी यूपी, मध्यांचल और बुंदेलखंड में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। तेज हवाएं चलेंगी। बारिश होगी। ओले गिरेंगे। तापमान में 5°C की गिरावट आएगी।

QuoteImage

मौसम की तस्वीरें देखिए

मथुरा में शुक्रवार देर रात तेज बारिश हुई।बारिश से मौसम में ठंड बढ़ गई।

संभल में देर रात बारिश के बाद शनिवार को सुबह से बादल छाए हैं। ठंडी हवाएं चल रहीं हैं।

फिर से क्यों बदला मौसम? लखनऊ मौसम विभाग के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि दक्षिणी अफगानिस्तान और आसपास के पाकिस्तानी इलाके में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर अब उत्तर प्रदेश में दिखने लगा है। इसके चलते पश्चिमी यूपी में मौसम बिगड़ गया है। तेज हवा के साथ झमाझम बारिश हो रही है। अब इसका असर मध्यांचल और बुंदेलखंड तक पहुंचेगा। कई हिस्सों में तेज झोंकेदार हवाएं चलेंगी।

अब शहरों का हाल जानिए

  • प्रयागराज में सुबह से मौसम खराब बना हुआ है। आसमान में बादल छाए हैं। तेज हवाएं चल रही हैं। आज न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है।
  • गाजियाबाद में बादल छाए हुए हैं। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री दर्ज किया गया है। आज अधिकतम तापमान 29 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।
  • मेरठ में देर रात में बारिश हुई। सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री रह सकता है।
  • लखनऊ में सुबह से धूप खिली हुई है, हालांकि बादलों की आवाजाही भी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहने का अनुमान है।
  • 5 दिन कैसा रहेगा मौसम?

    • 5 अप्रैल- पूर्वी और पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। ओले गिरेंगे। 60 KM की रफ्तार से आंधी चलेगी।
    • 6 अप्रैल- कहीं-कहीं पर बारिश हो सकती है। बिजली भी गिरने की संभावना है। तेज हवाएं चल सकती हैं। बादलों की आवाजाही की वजह से तापमान बढ़ेगा।
    • 7 अप्रैल- पश्चिमी यूपी में गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहेगा।
    • 8 अप्रैल- पूरे प्रदेश में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तेज हवाएं चल सकती हैं।
    • 9 अप्रैल- पूरे प्रदेश में बारिश की संभावना है। कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है।

    बिजली गिरने से 5, आंधी में 2 की मौत

    • चित्रकूट के भरतकूप थाना के पतौड़ा गांव में शुक्रवार सुबह 11 बजे आकाशीय बिजली गिरने से दो लड़कों की मौत हो गई। दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान विकास (16) पुत्र भूरा प्रसाद और करन (14) पुत्र विष्णु के रूप में हुई।
    • ललितपुर में जरावली गांव में गुरुवार देर रात बारिश के बीच बिजली गिरने से 13 साल के लड़के की मौत हो गई। बच्चा अपने परिजनों के साथ खेत में बने घर में सो रहा था। बिजली की चपेट में आने से तीन बकरियों की भी मौत हो गई।
    • वाराणसी के सिंधोरा थाना के भदेवली गांव में दंपती की बिजली गिरने से मौत हो गई। मृतक रमेश चंद्र भारती (58) जूनियर हाई स्कूल सिंधोरा में टीचर थे। वह पत्नी चमेला देवी (56) के साथ अपने खेत में गेहूं की फसल का बोझ बांधने गए थे।
    • कासगंज के गंजडुंडवारा इलाके में नवादा गांव के पास आंधी के कारण पेड़ की डाल टूटकर बाइक पर गिरने से भाई-बहन संजू (20) और आरती (22) की मौत हो गई। आरती की 26 अप्रैल को शादी होनी थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button