आगरा

आगरा में शादीशुदा महिला ने होटल में प्रेमी का सिर फोड़ा, गला काटा:शादीशुदा प्रेमिका चीख-चीखकर बोली- मैंने उसे मार दिया, बैग में हथौड़ा-चाकू लाई थी

आगरा में शादीशुदा महिला ने शुक्रवार दोपहर अपने प्रेमी के सिर पर हथौड़े से हमला कर दिया। वह जब अचेत हो गया तो चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और गला काट डाला।

जब प्रेमी की मौत हो गई तो महिला चीखने-चिल्लाने लगी। कहने लगी- ‘मैंने उसे मार डाला…मैंने उसे मार डाला।’ ये वारदात इटौरा थाना क्षेत्र के एक होटल की है। दोनों सुबह ही होटल पहुंचे थे और अपने लिए एक कमरा बुक किया था।

होटल संचालक की सूचना पर पुलिस ने कमरे से सबूत जुटाए हैं। शुरुआती जांच के मुताबिक, महिला पूरी तैयारी के साथ आई थी। कत्ल करने के बाद वह भागी नहीं। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

होटल पहुंची पुलिस ने स्टाफ से पूछताछ की ।

इसी कमरे में युवक की लाश मिली। पुलिस ने जांच पड़ताल की है।

अब पढ़िए पूरा मामला…

फतेहपुरी सीकरी का रहने वाला था युवक

फतेहपुर सीकरी निवासी बिल्लो के ककुआ निवासी विवाहिता प्रीति से अवैध संबंध थे। बिल्लो शुक्रवार सुबह 11 बजे अपनी प्रेमिका के साथ आगरा में इटौरा चौराहा स्थित होटल ताजपथ में पहुंचा था। दोनों होटल की तीसरी मंजिल पर कमरा नंबर 204 में ठहरे थे।

दोनों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद प्रेमिका ने बिल्लो के सिर पर हथौड़ा मार दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद प्रेमिका ने धारदार हथियार से युवक का गला रेत दिया।

फिर प्रेमिका कमरे में चीखने-चिल्लाने लगी। उसने मर्डर किया है, यह बात उसने चीख-चीखकर कही। उस वक्त कमरे का दरवाजा खुला था। चीख सुनकर होटल का एक कर्मचारी मौके पर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी।

पुलिस के पहुंचने तक प्रेमिका होटल के कमरे में ही लाश के पास बैठी रही। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया।

शादीशुदा है प्रेमिका प्रेमिका शादीशुदा और एक बच्चे की मां है। दोनों का रिश्ता मामा-भांजी का बताया जा रहा है। हत्याकांड को जिस तरह से प्रेमिका ने अंजाम दिया है, उससे देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि प्रेमिका पूरी तैयारी के साथ आई थी। वह बैग में हथौड़ा और धारदार हथियार रखकर लाई थी। उसने पूरी प्लानिंग के साथ हत्याकांड को अंजाम दिया।

डीसीपी वेस्ट आदित्य कुमार ने बताया-

QuoteImage

युवक की हत्या के आरोप में महिला को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। महिला पूरी तैयारी के साथ हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आई थी।

QuoteImage

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button