आगराउत्तर प्रदेश

राष्ट्रपति ट्रम्प की बेटी टिफनी अपने पति के साथ ताजमहल देखा:एयरपोर्ट से सीधे पहुंचीं; नक्काशी देखकर चौंकीं, पूछा- इतना सुंदर मार्बल कहां से आया

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी टिफनी अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ शनिवार को आगरा पहुंचीं। दोनों ने करीब एक घंटे ताजमहल परिसर में बिताए। ताजमहल की खूबसूरती देखकर टिफनी काफी खुश नजर आईं।

उन्होंने गाइड रमेश दीवान से पूछा- ताजमहल में जो मार्बल लगे हैं, वां कहां से लाए गए। इसकी इतनी सुंदर नक्काशी कैसे की गई। रमेश ने जवाब दिया कि संगमरमर कहीं से लाए नहीं गए। ये भारत के ही हैं। नक्काशी में प्रयोग हुए स्टोन के बारे में बताया कि स्टोन भारत के अलावा अफ्रीका, यमन जैसे देशों से मंगाए गए थे।

टिफनी और माइकल डायना बेंच के पास पहुंचे। एक-दूसरे का हाथ थामकर तस्वीरें खिंचवाईं। दोनों ने अलग-अलग पोज में फोटोज क्लिक करवाईं। उन्होंने अपने स्टाफ के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।इस दौरान टिफनी नारंगी रंग की लांग ड्रेस और माइकल टीशर्ट-ट्राउजर में नजर आए। दोनों ने धूप वाले चश्मे लगा रखे थे।

इससे पहले टिफनी का चार्टर्ड विमान सुबह 11.30 बजे खेरिया एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां से होटल जाने की बजाय उनका काफिला सीधा ताजमहल पहुंचा। गोल्फ कार्ट में बैठकर टिफनी और माइकल ताजमहल परिसर में दाखिल हुए। हाथ जोड़कर लोगों को धन्यवाद कहा। उनके साथ भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर भी मौजूद थे।

ताजमहल से निकलकर टिफनी और माइकल होटल अमर विलास पैलेस रवाना हो गए। यहां टिफनी जिस कमरे में ठहरी हैं, वहां से ताजमहल एकदम साफ दिखाई देता है। लंच के बाद दोनों चार्टर्ड प्लेन से राजस्थान के जैसलमेर के लिए रवाना हो जाएंगे।

3 तस्वीरें देखिए…

टिफनी ट्रम्प ने पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताजमहल देखा।
टिफनी ट्रम्प ने पति माइकल बॉऊलोस के साथ ताजमहल देखा।
टिफनी ट्रम्प ने अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई।
टिफनी ट्रम्प ने अपने पति माइकल बॉऊलोस के साथ डायना बेंच पर फोटो खिंचवाई।
टिफनी डायना बेंच पर अपने पति का हाथ पकड़े नजर आईं।
टिफनी डायना बेंच पर अपने पति का हाथ पकड़े नजर आईं।

टिफनी ट्रम्प के बारे में जान लीजिए…

  • अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की इकलौती बेटी हैं। टिफनी का जन्म 13 अक्टूबर 1993 को फ्लोरिडा में हुआ था।
  • टिफनी ने लॉ की पढ़ाई की है। 2022 में बिजनेसमैन माइकल बॉऊलोस से शादी की। 2025 में एक बेटा हुआ। नाम एलेक्जेंडर ट्रम्प बॉऊलोस है।
  • टिफनी अपने पिता के राजनीतिक अभियानों में कई बार दिखाई दी हैं। 2016 तथा 2020 के रिपब्लिकन नेशनल कन्वेंशन में भाषण भी दे चुकी हैं।
टिफनी ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की इकलौती बेटी हैं।
टिफनी ट्रम्प अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की दूसरी पत्नी मार्ला मैपल्स की इकलौती बेटी हैं।

2020 में ट्रम्प परिवार के साथ ताजनगरी आए थे

दरअसल, 2020 में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया, बेटी इवांका और दामाद जेरेड कुशनर के साथ ताजमहल देखने आए थे। करीब 6 साल बाद ट्रम्प परिवार का एक और सदस्य ताजनगरी पहुंचा है। 25 मई को अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो, पत्नी जेनेट के साथ ताजमहल देखने आए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button