आगराउत्तर प्रदेश

यूपी के एक्सप्रेसवे पर सफर करना महंगा:5 से 85 रुपए तक अधिक टोल देने होंगे; जानिए कहां कितने रेट बढ़े

यूपी के एक्सप्रेसवे पर फर्राटा भरने वालों के लिए 1 अप्रैल 2026 सफर महंगा हो गया है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) ने टोल की नए रेट लागू कर दिए हैं। आगरा-लखनऊ, पूर्वांचल या बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के टोल पर 5 रुपए से 85 रुपए तक की बढ़ोत्तरी की गई है।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर दोपहिया, तीनपहिया वाहनों का टोल 5 रुपए महंगा किया गया है। जबकि कार, जीप, वैन के लिए 10 रुपए अधिक टोल देना होगा। इसके अलावा भारी वाहनों पर 85 रुपए टोल अधिक देने होंगे।

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों के लिए पुराने रेट

बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर भी छोटे वाहनों (दोपहिया और तिपहिया) के लिए बड़ी राहत दी गई है। इस रूट पर भी छोटे वाहनों के लिए पुराने रेट ही लागू रहेंगे। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को पार करने के लिए आपको 315 रुपए खर्च करने होंगे।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के टोल बढ़ोत्तरी नहीं

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर छोटे वाहनों (दोपहिया और तिपहिया) के लिए राहत दी गई है। यहां टू-व्हीलर और थ्री व्हीलर वाहनों के लिए टोल टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। यात्रियों को पहले की तरह ही 350 रुपए का पेमेंट करना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button