यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया

यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ भड़काऊ बयान देने वाले मौलाना अब्दुल सालिम चतुर्वेदी को STF ने गिरफ्तार किया है। मौलाना बिहार में अररिया के जोकीहाट का रहने वाला है। यूपी STF ने उसे वहीं से दबोचा है।
AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान ने सोमवार को मौलाना की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने बताया, मौलाना को उनके ही विधानसभा क्षेत्र से पकड़ा गया है।
विधायक ने बताया,
हमें खबर मिली है कि मौलाना को कुछ लोग उठाकर ले गए, लेकिन ये स्पष्ट नहीं है कि मौलाना को किडनैप किया गया है या गिरफ्तार। उन्होंने इस मामले को लेकर जिले के SP को जानकारी दी है।
दरअसल, अब्दुल्ल सलीम पर रमजान के दौरान यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। जिसके बाद यूपी में हिंदूवादी संगठन और भाजपा के लोगों ने उनपर कार्रवाई करने की मांग की थी। बलरामपुर में केस भी दर्ज हुआ था।
बिहार पुलिस बोली- हमें कोई जानकारी नहीं
अख्तरुल ईमान ने कहा, “देर शाम मौलाना को पूर्णिया जिले के दलमालपुर चौक से कुछ लोग उठाकर ले गए। अब उनकी किडनैपिंग हुई है या यूपी STF ने उठाया है, मुझे पता नहीं।
इस मामले को लेकर जब मैंने जिले के थाना प्रभारी से बात की तो उन्होंने मुझे यूपी STF से बात कराया। STF ने बताया कि उन्हें कानूनी प्रकिया के तहत पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई हैं।”
उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी उन्होंने जिले के SP को दी है। हालांकि, बिहार पुलिस का कहना है कि इस मामले को लेकर उन्हें कोई जानकारी नहीं।
जानिए कौन हैं मौलाना अब्दुल्ल सलीम
अब मौलाना का वो बयान पढ़िए, जिसपर यूपी में बवाल मच गया
मौलाना अब्दुल्ला सालिम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने रमजान के महीने में बिहार में आयोजित एक धार्मिक जलसे में दिया।
मौलाना ने कहा, ‘योगीजी की… भी आकर खा लेते। आप मटन खा लेते। आप मांस खा लेते। एक विवादित टॉपिक है, उधर नहीं जाऊंगा। उत्तर प्रदेश में पता है कैसा कानून बना है? पूछिए दिल साहब से (मंच पर बैठे एक व्यक्ति की तरफ इशारा कर
मौलाना ने दी थी वीडियो को लेकर सफाई
मामले में मौलाना ने सफाई देते हुए एक वीडियो जारी किया।
) का सम्मान करते हैं। लेकिन, आपको दावत भी देते हैं कि इस्लाम से बेस्ट कोई अकीदा नहीं है। अगर ढाई सौ ग्राम तक योगीजी की…. पाया जाए तो उनके घुटने से नीचे गोली से छेद करने का ऑर्डर है।’
(मौलाना का पूरा बयान हम यहां हूबहू लिख नहीं सकते हैं। इसलिए आपत्तिजनक शब्दों को डॉट कर दिया है।)



