जयपुर

राजस्थान में 30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया;मौसम विभाग ने कहा- फसलों को सुरक्षित जगह रखें, जानिए- कहां-कब बरसात की संभावना

राजस्थान में 30 मार्च तक आंधी-बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर ने किसानों के लिए भी चेतावनी जारी की है।

इधर, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर गुरुवार को जोधपुर, बीकानेर, जयपुर के आसपास मौसम बदल गया। कई जिलों में हल्की बारिश भी हुई।

तेज धूप के बाद बारिश से मिली राहत

गुरुवार को बीकानेर, चूरू,श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, फलोदी, झुंझुनूं, सीकर के अला

तेज धूप के बाद दोपहर में आसमान में बादल छाए और कई स्थानों पर धूलभरी तेज हवा चली। बीकानेर, सीकर, गंगानगर, हनुमानगढ़ जिलों में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश हुई।

इन जिलों के अलावा बाड़मेर, कोटा, उदयपुर, जयपुर समेत तमाम दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी जिलों में आसमान साफ रहा। कोटा में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

फसलों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने राज्य में 28 मार्च से एक स्ट्रांग वेदर सिस्टम के एक्टिव होने का अलर्ट जारी किया है। इस सिस्टम का असर प्रदेश के सभी एरिया में देखने को मिलेगा।

मौसम विभाग ने प्रदेश में किसानों के लिए अलर्ट जारी किया है कि अगर कटी हुई फसलें या पकी फसलें जो खेतों या खुले स्थानों पर है, तो उनको किसी कवर्ड एरिया (बारिश से बचाव के लिए) में शिफ्ट किया जाए, ताकि नुकसान से बचाया जा सके।

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक 28 से 30 मार्च तक सिस्टम के असर राजस्थान में सबसे ज्यादा रहेगा। यहां कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ ओले गिरने की आशंका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button