जयपुर

मोबाइल चार्जिंग पॉइंट के पास रखी पेट्रोल बोतल में ब्लास्ट:आग लगने से युवक 40 प्रतिशत झुलसा, खाना खाते समय चला रहा था फोन

अलवर में मोबाइल चार्जिंग पॉइंट में स्पार्किंग के कारण उसके पास रखी पेट्रोल से भरी बोतल में ब्लास्ट हो गया। चार्जिंग पर लगा मोबाइल युवक के हाथ में था। विस्फोट के कारण आग लगने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया।

घटना नौगांवा कस्बे की शनिवार रात 9 बजे की है। युवक का अलवर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। हॉस्पिटल के डॉ. रविंद्र चौधरी ने बताया- मरीज की छाती, गर्दन और शरीर का ऊपर का कुछ हिस्सा करीब 40 प्रतिशत झुलसा है।

अलवर जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।

अलवर जिला अस्पताल में युवक का इलाज चल रहा है।

युवक की मां ने बताया कि वह दोस्त के कहने पर बोतल में पेट्रोल लाया था।

एक्सपर्ट बोले- पेट्रोल उड़कर चिंगारी के संपर्क में आया हो

अलवर पॉलिटेक्निक कॉलेज के एचओडी (इलेक्ट्रिकल) राजवीर सिंह ने बताया- चार्जिंग के दौरान करंट फ्लो होता रहता है। इस मामले में हो सकता है कि पेट्रोल की बोतल में छोटा-मोटा लीकेज हो या ढक्कन लूज होने पर पेट्रोल उड़कर बाहर आ रहा हो। ऐसा होने पर पेट्रोल चिंगारी तक पहुंच जाता है। उसके बाद तेजी से आग पकड़ लेता है। लोगों को पेट्रोल जैसा ज्यादा ज्वलनशील पदार्थ कैरी नहीं करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button