नागौर में 70 साल की महिला के शरीर के टुकड़े अलग-अलग जगहों से बरामद हुए;5 किमी दूर मिला सिर:कुत्ते नोचकर खा गए, बालों में मिले कानों के झुमके; दो किमी दूर खेत में मिले पैरों के पंजे

नागौर में 70 साल की महिला के शरीर के टुकड़े अलग-अलग जगहों से बरामद हुए। सिर 5 किलोमीटर दूर और पैर के पंजे 2 किलोमीटर दूर खेत में मिले। कटे हुए सिर को कुत्ते नोचकर खा गए। पास में मिलने बालों में कानों के झुमके उलझे हुए मिले हैं। वहीं पैर के पंजों को कट्टे में डालकर फेंका गया था। एक पंजा निकालकर कुत्ता खेत में ले गया था। राहगीर की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। दो दिन पहले कट्टे में शव मिला था।
पहले तस्वीरों में समझे पूरा घटनाक्रम …
1. पालड़ी गांव निवासी नाथी देवी (70) 15 मार्च की सुबह करीब 11 बजे बाजार जाने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं।

2. 16 मार्च को पचरंडा गांव के कांकड़ इलाके में एक चरवाहे को झाड़ियों में कट्टा मिला। उसमें महिला का सिर और पैरों के पंजे कटे हुए शव मिला, जबकि ज्वेलरी भी गायब थी।

3. पैरों के पंजों को कट्टे में डालकर फेंका गया था। घटना के तीसरे दिन बुधवार (18 मार्च) को एक कुत्ता पंजा ले जाते दिखा, जो प्याज के खेत में मिला, जबकि दूसरा पंजा पास में कट्टे में ही मिला।





