जैसलमेर में दुर्लभ बिल्ली कैरेकल को मारकर जला दिया:वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला; अधजला शव बरामद, 3 गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने सोमवार दोपहर करीब 3 बजे वन्यजीव अधिनियम के तहत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। कैरेकल के अधजले शव को भी बरामद कर लिया है।
मामला भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे शाहगढ़ इलाके का है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दो दिन पहले जंगली जानवर ने हमारे 50 मवेशियों को मार डाला था। ऐसे में हमने उसके पैरों के निशान का पीछा किया। जब बिल्ली दिखी तो उसके पीछे दौड़े। बिल्ली खुद ही भाग-भाग कर मर गई।
DFO कुमार शुभम ने बताया- शाहगढ़ निवासी इब्राहिम खान (32), उमा (31) और सलिदाद (50) को गिरफ्तार किया है। एक ट्रैक्टर भी जब्त किया है। कैरेकल का पोस्टमॉर्टम कर

वीडियो में मृत कैरेकल के पास खड़े थे आरोपी
DFO कुमार शुभम ने बताया- 14 मार्च को सोशल मीडिया पर कैरेकल की हत्या करने का वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में तीनों आरोपी मृत कैरेकल के पास खड़े थे। पास में ही लकड़ियों के ढेर पर कैरेकल पड़ी थी।
रेंज सम के क्षेत्रीय वन अधिकारी लक्ष्मण सिंह के नेतृत्व में दो टीमों ने तलाशी अभियान शुरू किया। वीडियो में नजर आ रहे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों की निशानदेही पर शाहगढ़ के रेतीले टीलों में कैरेकल का आधा जला हुआ शव बरामद हुआ।
वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राजस्थान के कुछ ही इलाकों में कैरेकल देखी गई है। इनमें जैसलमेर, चित्तौड़गढ़ और रणथम्भौर (सवाई माधोपुर) शामिल हैं।



