जयपुर
लेपर्ड ने 8 सेकेंड में कुत्ते का किया शिकार;घात लगाकर बैठा था, मौका मिलते ही 7 फीट ऊंची दीवार कूदकर घर में घुसा

लेपर्ड ने घर में घुसकर महज 8 सेकेंड में कुत्ते का शिकार कर लिया। उसे मुंह में दबाकर खेत की तरफ भाग निकला। शिकार से पहले वह घात लगाकर बैठा था। मौका मिलते ही 7 फीट ऊंची दीवार कूदकर अंदर आया था।
यह पूरी घटना पाली के देसूरी क्षेत्र में सेली माता कॉलोनी के नीचे रेबारियों की ढाणी में मंगलवार रात करीब 11:38 बजे की है।

कमरे के बाहर बंधा था कुत्ता रेबारियों की ढाणी में देसूरी के पूर्व सरपंच प्रवीण सोलंकी का घर है। घर के सामने की तरफ उनका खेत है और बीच में कॉलोनी की सड़क है। मंगलवार रात को प्रवीण सोलंकी अपने पालतू कुत्ते को कमरे के बाहर बांधकर सो गए थे। तभी लेपर्ड आया और कुत्ते को दबोचकर ले गया।
कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर परिवार के लोग बाहर आए। तब तक लेपर्ड खेतों की तरफ जा चुका था।



