जयपुर

जयपुर के बजाज नगर में गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के नागालैंड की एक युवती को रौंद दिया

जयपुर के बजाज नगर में सोमवार रात गैस सिलेंडरों से भरे ट्रक के नागालैंड की एक युवती को रौंद दिया। इससे युवती की मौत हो गई। टैक्सी बाइक से घर लौटते समय वह अनियंत्रित होकर उछलकर सड़क पर गिर गई थी। एक्सीडेंट थाना (ईस्ट) पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

हेड कॉन्स्टेबल दिलीप सिंह ने बताया- हादसे में नागालैंड की रहने वाली लिगा जिमो (22) की मौत हो गई। वह पिछले करीब 2 साल से मालवीय नगर में किराए से रहकर पार्लर में जॉब करती थी। रात करीब 10 बजे वह टैक्सी बाइक से सिंधीकैम्प से सवार होकर मालवीय नगर अपने घर जा रही थी। इसी दौरान गोपालपुरा बाइपास पर पुलिया पर चढ़ने के दौरान बाइक सवार ने अचानक नीचे की तरफ मोड़ ली।

जिससे अनियंत्रित होकर युवती बाइक से उछलकर नीचे रोड पर जा गिरी। पीछे से आ रहे एचपी गैस सिलेंडर के ट्रक उसे रौंदता हुआ निकल गया। हादसे में लिगा की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौका-मुआवना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए SMS हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी भिजवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button