उत्तर प्रदेश

जाते-जाते नीतीश ने बताया बिहार का 5 साल का विजन:1 घंटे के संबोधन में एक बार भी राज्यसभा का जिक्र नहीं

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तीसरे फेज की समृद्धि यात्रा पर हैं। आज उन्होंने इसकी शुरुआत सुपौल से की। इसके बाद मुख्यमंत्री मधेपुरा पहुंचे। दोनों जगह नीतीश ने करीब 1 घंटे से ज्यादा वक्त तक सभा को संबोधित किया, लेकिन उन्होंने एक बार भी राज्यसभा जाने का जिक्र नहीं किया।

सुपौल में सभा को संबोधित करते हुए CM ने जाते-जाते आने वाले 5 साल का विजन बताया। उन्होंने कहा कि 1 करोड़ युवाओं को नौकरी देंगे। महिलाओं को रोजगार के लिए 2-2 लाख दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने पुरानी सरकार पर जमकर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2005 के पहले बिहार में कोई विकास का काम नहीं हुआ। वो गड़बड़ किया तो अपनी पत्नी को CM बना दिया। उन लोगों के किसी के लिए कुछ नहीं किया। हमने महिलाओं के लिए काम किया है।

शिक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्था चौपट थी। हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। लोग शाम को घरों से बाहर निकलने से डरते थे। हमारी सरकार ने बिहार में कानून का राज स्थापित किया। आज देखिए कितनी तेजी से विकास के काम हो रहे हैं।

नीतीश कुमार ने मंच से जंगलराज की याद दिलाई।

नीतीश की स्पीच की 7 बड़ी बातें

  • 2005 के पहले कुछ नहीं था: 24 नवंबर 2005 को पहली बार NDA सरकार बनी थी। उसके पहले जो सरकार थी उन लोगों ने कोई काम नहीं किया। जब से हम लोगों का काम शुरू हुआ तब से कानून का राज है। हम विकास के काम में लगे हैं। इससे पहले बिहार में कुछ नहीं था। बहुत बुरा हाल था।
  • जंगलराज की याद दिलाई: उन लोगों के राज में लोग शाम से बाहर नहीं निकलते थे। शाम में उन लोगों ने सभी को बंद कर दिया था। हत्या, लूट, डकैती यही सब होता था।
  • वो हिंदू-मुस्लिम झगड़े करवाते थे: पहले हिंदू-मुस्लिम झगड़े होते थे। राज्य में अब प्रेम भाईचारे का माहौल है। पहले वाले में बहुत बुरा हाल था। 2006 से ही हमने कब्रिस्तान की घेराबंदी शुरू की। अब मुस्लिम का कोई झगड़ा झंझट नहीं होता है। हिंदू मंदिरों में कुछ गड़बड़ होने लगी। 2016 में हमने हिंदू मंदिरों की भी घेराबबंदी करवाई।
  • 5 साल में 1 करोड़ नौकरी-रोजगार देंगे: हमने 50 लाख युवाओं को नौकरी दी है। आने वाले 5 सालों में हम 1 करोड़ लोगों को रोजगार और नौकरी देने का वादा किया। सरकार हिंदू-मुस्लिम सभी वर्गों के लिए काम कर रही है।
  • सरकार ने महिलाओं के काम किए: सरकार ने महिलाओं के लिए भी काम किए हैं। पुलिस में महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया गया है। 2016 से महिलाओं के लिए नौकरी में आरक्षण लेकर आए। पहले स्वयं सहायता समूह की संख्या कम थी। 2006 में विश्व बैंक से कर्ज लेकर हमने स्वयं सहायता समूह बनाया। इसका नाम हमने जीविका दीदी रखा।
  • केंद्र सरकार की तारीफ की: बिहार के विकास में केंद्र सरकार का पूरा सहयोग मिल रहा है। जुलाई 2024 के बजट में बिहार को विशेष आर्थिक बजट के रूप में बड़ी राशि दी गई। केंद्र ने मखाना बोर्ड बनाया। इन सब कामों के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी का नमन करते हैं। वो बिहार में घूमते रहते हैं। केंद्र सरकार के द्वारा भी बिहार में सब काम किया जा रहा है।
  • सरकार के काम गिनवाए: हमने सबसे पहले शिक्षा के क्षेत्र में काम किया। स्कूलों में शिक्षकों की बहाली की। लड़के-लड़कियों के लिए पोषाक योजना चलाई। 2 लाख 58 हजार सरकारी शिक्षकों की बहाली की गई। कुल मिलाकर सरकारी

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button