मुरादाबाद में बहन को 84 चाकू घोंपने वाले का कहना- सोसाइटी में लड़कियां आजाद नहीं;’खुशी चाहिए तो जिंदगी में दखल देने वाला न हो’

मुरादाबाद में जिस बहन को इंजीनियर ने चाकू से 84 वार करके नृशंसता से मार डाला, उसी बहन पर वो जान छिड़कता था। बहन को घुमाना, नौकरी से छुट्टी दिलाकर वीकएंड पर लांग ट्रिप पर ले जाना…यहां तक कि उसके साथ हर रोज नई-नई रील्स बनाना भी हार्दिक की आदत में शामिल था।
वो लड़कियों को आजादी देने और उन्हें लड़कों से ज्यादा हक देने की वकालत भी सोशल मीडिया पर करता था। दूसरे रिलीजन में शादी को लेकर भी उसका दर्द उसकी इंस्टाग्राम रील्स में दिखता है। दूसरे धर्म में शादी को लेकर उसके और उसकी बहन के विचारों में अंतर भी उसकी बहन हिमशिखा के सोशल मीडिया एक्टीविटीज में साफ झलकता है।
देखें हार्दिक और हिमशिखा की रील-वीडियोज


परफेक्ट थी भाई-बहन की केमिस्ट्री
गुड़गांव में नौकरी करने वाला हार्दिक अपनी बहन हिमशिखा के साथ सोशल मीडिया पर रील्स बनाता था। दोनों रील्स में खुश नजर आते थे। उनके बीच की केमिस्ट्री परफेक्ट थी। दोनों साथ में खूब घूमते थे।
जनवरी में हार्दिक ने अपनी बहन के साथ नैनीताल टूर का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया है। इसमें वह कहता है- फाइनली मेरी बहन को छुट्टी मिल गई है। मैं उसे नैनीताल घुमाने ले जा रहा हूं। हम लोग वहां खूब मस्ती करेंगे।

जो लड़की को इनसिक्योर फील कराए, वो मर्द नहीं इस वारदात से एक हफ्ते पहले हार्दिक अपनी इंस्टाग्राम रील में लड़कियों के बारे में कहता है-
लड़कियां ज्यादा सेक्रिफाइज करती हैं, उन्हें एग्रेसन दिखाने वाला…उन्हें इनसिक्योर फील कराने वाला मर्द हो ही नहीं सकता। लड़कों को अंदाजा नहीं कि लड़कियों पर कितनी फाइनेंशियल पाबंदियां होती हैं।
वो अपनी मर्जी से घर से नहीं निकल सकती। किसी से बात नहीं कर सकती। वो अपनी मर्जी से एक दोस्त नहीं बना सकती। उसके लिए भी परमिशन चाहिए। दोस्ती में क्या जैलेसी, दोस्ती क्या है, कोई आपसे अपने दिल की बात कह सके, आप उससे अपने दिल की बात कह सको।
किसी को देखकर उसके चेहरे पर स्माइल आ जाए, इतना ही तो है। इसमें कैसी पाबंदी। लेकिन हमारी सोसाइटी में लड़कियों पर बहुत सारी पाबंदी हैं। लड़की किसी दूसरे शहर में जाकर पढ़ाई करें, नौकरी करें और सेटल हो जाए, यह तो बहुत ही बड़ी बात है।

हार्दिक कहता था- लड़कियां रिलेशनशिप में कहीं ज्यादा सेक्रिफाइज करती हैं हार्दिक एक रील में कहता है- आपका पार्टनर आपके साथ हमेशा नहीं रहेगा। आप सोचते हैं कि आपके आसपास ही उसकी जिंदगी गुजरेगी, तो ये गलत है। लेकिन जितना समय वो अपनी मर्जी से आपके साथ रहे, वो उसकी लाइफ का बेस्ट टाइम होना चाहिए।
खासकर लड़कों को समझना चाहिए कि लड़कियां उनसे हजार गुना ज्यादा सेक्रिफाइज करती हैं। सिर्फ रिलेशनशिप में नहीं, बल्कि सोसाइटी में, लाइफ में, फैमिली में हर एक जगह।
लड़कों को ईगो से कंप्रोमाइज करना ही पड़ेगा। लड़कियों को जो बंदा एग्रेसन दिखाता है, इनसिक्योर फील कराता है, जैलेस फील कराता है वो आदमी नहीं है। वाइफ, गर्लफ्रेंड, मदर और बहन को वही रेस्पेक्ट दें, जो आप खुद सोसाइटी से अपने लिए चाहते हैं।
नौकरी को गुलामी समझता था हार्दिक हार्दिक नौकरी को गुलामी समझता था। वो आजादी और फैमिली के साथ लाइफ को एंजॉय करने की एडवोकेसी करता है। कई वीडियोज में वो ये भी कहता है कि बहन 10-10 घंटे जॉब करती है और उसे अपने लिए वक्त नहीं मिलता। वो घूम नहीं पाती और फैमिली को वक्त नहीं दे पाती।
वहीं हिमशिखा भी एक वीडियो में कहती है- अगर टॉक्सिक जॉब है तो छोड़ देना चाहिए। क्योंकि कंपनी ने जॉब आपको आपकी कैपिबिलिटी पर दी है। आपके घर जो रोटी आ रही है वो आपकी काबिलियत की वजह से आ रही है। अगर आप टॉक्सिक नौकरी छोड़ दोगे, तो कहीं से भी आपकी काबिलियत आपको रोटी कमाकर खिला देगी।



