सिंगरौली में शादी के महज एक महीने बाद युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया;महिला के प्रेमी ने गला घोंटा, पत्थर से कुचला; शव को बाइक के नीचे दबाया सिंगरौली2 घंटे पहले

सिंगरौली में शादी के महज एक महीने बाद युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी और प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने वारदात को सड़क हादसा दिखाने के लिए शव को मोटरसाइकिल के नीचे दबाकर जंगल किनारे फेंक दिया था।
सीधी जिले के मझौली थाना क्षेत्र के खंतरा गांव निवासी 24 वर्षीय अजय वैश्य की 12 फरवरी को गननई गांव की उमा वैश्य से शादी हुई थी। 7 मार्च की शाम अजय बाइक से ससुराल जाने के लिए घर से निकला, लेकिन वहां नहीं पहुंचा। अगले दिन रजिनिया कटरा जंगल के पास सड़क किनारे उसका शव बाइक के नीचे दबा मिला।

पहले लगा सड़क हादसा, जांच में निकला मर्डर
घटनास्थल देखकर पुलिस को शुरुआत में मामला सड़क दुर्घटना का लगा, लेकिन शव पर चोट के निशान और परिस्थितियों ने हत्या की आशंका बढ़ा दी। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज की।
पति को मायके बुलवाया, प्रेमी ने किया हमला
पूछताछ में उमा ने बताया कि शादी से पहले उसका अमर बहादुर वैश्य से प्रेम संबंध था और शादी के बाद भी दोनों संपर्क में थे। इसी कारण अजय को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई। योजना के तहत उमा ने 7 मार्च को अजय को मायके बुलाया और इसकी जानकारी अपने प्रेमी को दे दी। अमर बहादुर अपने साथी चंद्रप्रताप उर्फ चंदन वैश्य के साथ बोलेरो से मौके पर पहुंचा। सुनसान जंगल में अजय की बाइक रुकवाकर दोनों ने हमला कर दिया।


