जयपुर

सुप्रीम कोर्ट की और से गठित उच्च स्तरीय जांच कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढा नदी में प्रदूषित पानी देख हुए नाराज:बोले–फैक्ट्रियां चलानी हैं तो नदी में किसी भी सूरत में प्रदूषित पानी नहीं दिखना चाहिए

सुप्रीम कोर्ट की और से गठित उच्च स्तरीय जांच कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढा रविवार को ट्रीटमेंट प्लांट व बांडी नदी में प्रदूषित पानी के हालात का जायजा लिया। वे दूसरी बार निरीक्षण करने आए।

निरीक्षण के दौरान ट्रीटमेंट प्लांट-4 के पीछे प्रदूषित पानी दिखने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यहां प्रदूषित पानी क्यों भरा हुआ है? हिदायत देते हुए कहा कि फैक्ट्रियां चलानी हैं तो नदी में किसी भी सूरत में प्रदूषित पानी नहीं दिखना चाहिए। इसे सुधरवाने के निर्देश दिए। बता दें कि इससे पहले 27 व 28 दिसंबर 2025 को निरीक्षण किया था।

पुनायता पुलिया की तरफ एसिड टैंकर खाली होने के निशान मिले। कलेक्टर एलएन मंत्री को दिन व रात में खाली होने वाले टैंकरों का पता लगाने के लिए निगरानी रखने की बात कही। पुलिए के दूसरी तरफ गड्ढे में प्रदूषित पानी भरा हुआ मिला, जिसे तुरंत खाली करवाने को बोला। इसके बाद ट्रीटमेंट प्लांट-6 से होते हुए पीटीपी प्लांट-3 पहुंचे। जहां उन्होंने इनलेट मीटर व आउटलेट मीटर की जांच की। प्लांट के पास बने स्टोरेज में पड़े स्लज को देखा। उन्होंने कहा कि यहां इतना स्लज को स्टोर क्यों कर रखा है। इस दौरान उनके साथ फैक्ट्रियां चलानी हैं तो नदी में किसी भी सूरत में प्रदूषित पानी नहीं दिखना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button