जयपुर

आसींद में वैन-ट्रेलर की भिड़ंत में 2 लोगों की मौत:1 की हालत गंभीर, NH-158 पर अलसुबह 4 बजे हुआ हादसा

भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में नेशनल हाईवे-158 पर वैन और ट्रेलर की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा बार थाना इलाके में बदनोर और बार के बीच शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे हुआ।

हादसे में 1 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ब्यावर की ओर से आ रही एक मारुति वैन और भीलवाड़ा की तरफ से आ रहे ट्रेलर के बीच रॉन्ग साइड में आमने-सामने की टक्कर से हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन में सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

भीलवाड़ा जिले के आसींद कस्बे में बार थाना इलाके में बदनोर और बार के बीच ट्रेलर और वैन में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर से ट्रेलर का आगे का हिस्सा सड़क से नीचे उतर गया।

बार अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाये दोनों शव मृतकों की पहचान कावलाश, आसींद निवासी परशुराम वैष्णव (56) पुत्र बालूदास वैष्णव और लाछुड़ा, आसींद निवासी सुरेश चंद (38) पुत्र नंदलाल तेली के रूप में हुई है। परशुराम वैष्णव एक होटल संचालक थे। हादसे के बाद दोनों शवों को बार अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया। इस दुर्घटना में आसपे-बोरेड़ा निवासी कैलाश बलाई गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय अमृतकौर चिकित्सालय ब्यावर में भर्ती कराया गया है।

ग्रामीणों ने जताई नाराजगी इधर हादसे के बाद बार अस्पताल की व्यवस्थाओं को लेकर ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी व्यक्त की है। कंवल्यास निवासी सुरेंद्र ने बताया कि मॉर्च्युरी में शव रखे जाने के बावजूद काफी देर तक कोई डॉक्टर अस्पताल नहीं पहुंचा। कई बार फोन करने के बाद डॉक्टर देर से पहुंचे, जिससे ग्रामीणों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि अस्पताल में पीने के पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। इसके अलावा पोस्टमॉर्टम प्रक्रिया में भी काफी देरी हुई, जिसके कारण परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों में भारी रोष देखा गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button