उत्तर प्रदेश

यूपी में गुरुवार रात 9 पीसीएस अफसरों के तबादले हुए:अमृता सिंह अमेठी की ADM बनीं, अनूप कुमार वाराणसी से हटे; दोनों के 15 दिन में 2 बार तबादले

यूपी में गुरुवार रात 9 पीसीएस अफसरों के तबादले हुए। कानपुर नगर निगम की अपर नगर आयुक्त अमृता सिंह को 15 दिन के भीतर हटा दिया गया है। उन्हें अमेठी का एडीएम (न्यायिक) बनाया गया है।

14 मई को ही अमृता सिंह को रायबरेली से कानपुर भेजा गया था। बताया जा रहा है कि अमृता खुद रायबरेली के आसपास जॉइनिंग चाहती थीं। अमेठी जिला रायबरेली से सटा हुआ है।

कानपुर में अमृता सिंह की पोस्ट संभालने के लिए वाराणसी नगर निगम के अपर नगर आयुक्त अनूप कुमार को भेजा गया है। 15 मई को अनूप कुमार बनारस भेजे गए थे। इस तरह 15 दिन में अमृता सिंह और अनूप के दो बार ट्रांसफर हुए।

विनोद कुमार सिंह को मिर्जापुर का एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है।
विनोद कुमार सिंह को मिर्जापुर का एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है।

नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज विनोद कुमार सिंह को मिर्जापुर का एडीएम वित्त एवं राजस्व बनाया गया है। मुरादाबाद के एसडीएम विनय कुमार सिंह को नगर मजिस्ट्रेट प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है।

यूपी सहकारी चीनी मिल संघ के प्रधान प्रबंधक गुलशन को मुख्य राजस्व अधिकारी बलिया बनाया गया है। बलिया के चीफ रेवेन्यू ऑफिसर (अंडर ट्रांसफर) सुरेश कुमार पाल को उप निदेशक, बाल विकास और पुष्टाहार निदेशालय लखनऊ भेजा गया है।

भदोही की उप जिलाधिकारी बरखा सिंह को यूपी सहकारी चीनी मिल संघ का प्रधान प्रबंधक बनाया गया है। इसके अलावा वेटिंग में चल रहे अविनाश कुमार गौतम को एसडीएम आजमगढ़ और अभिषेक वर्मा को एसडीएम फर्रुखाबाद की जिम्मेदारी दी गई है।

ट्रांसफर लिस्ट देखिए…

अधिकारी का नाम और वर्तमान पद नया पद और तैनाती स्थान
विनोद कुमार सिंह,
नगर मजिस्ट्रेट, प्रयागराज
अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व),
मिर्जापुर
विनय कुमार सिंह,
उप जिलाधिकारी, मुरादाबाद
नगर मजिस्ट्रेट,
प्रयागराज
गुलशन,
प्रधान प्रबंधक, यूपी सहकारी चीनी मिल संघ
मुख्य राजस्व अधिकारी,
बलिया
सुरेश कुमार पाल,
स्थानान्तरणाधीन मुख्य राजस्व अधिकारी, बलिया
उप निदेशक, बाल विकास एवं पुष्टाहार निदेशालय, लखनऊ
बरखा सिंह,
उपजिलाधिकारी, भदोही
प्रधान प्रबंधक,
उ०प्र० सहकारी चीनी मिल संघ
अविनाश कुमार गौतम,
प्रतीक्षारत
उपजिलाधिकारी,
आजमगढ़
अभिषेक वर्मा,
प्रतीक्षारत
उपजिलाधिकारी,
फर्रूखाबाद
अमृता सिंह,
अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, कानपुर
अपर जिलाधिकारी (न्यायिक),
अमेठी
अनूप कुमार,
अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, वाराणसी
अपर नगर आयुक्त,
नगर निगम, कानपुर

अभी और आएंगी ट्रांसफर लिस्ट

यूपी में अफसरों और कर्मचारियों के ट्रांसफर नई तबादला नीति के तहत किए जा रहे हैं। ज्यादातर विभागों में तबादले की लिस्ट 28 से 31 मई तक जारी की जाएगी। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मई 2026 के पहले हफ्ते में हुई कैबिनेट बैठक के बाद नई तबादला नीति को लेकर सरकार का आधिकारिक पक्ष रखा था। वित्त मंत्री ने बताया कि कैबिनेट ने नई तबादला नीति को मंजूरी दे दी है, इसके तहत इस साल ट्रांसफर की पूरी प्रक्रिया 31 मई तक पूरी कर ली जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button