ग्वालियर
बातों में लगाकर 14 साल की युवती का किया रेप…..आरोपी फरार

शहर के पुरानी छावनी क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पड़ोस में रहने वाला युवक उसे उधार लिये रुपये लौटाने के बहाने अपने साथ ले गया था। इसी दौरान धमकाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपित अभी पकड़ा नहीं जा सका है।

पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बघेल मोहल्ला में रहने वाले हिमांशु पुत्र सोबरन राठौर ने यहां रहने वाली किशोरी से 1500 रुपये उधार लिए थे। किशोरी ने बीते दिन अपने रुपये वापस मांगे। वह रुपये लौटाने की बात कहकर गुलाब गार्डन के पास ले गया। यहां गार्डन के पीछे किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है। आरोपी की तलाश चल रही है।



