ग्वालियरमध्य प्रदेश

दुल्हन ने विदा के समय दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया;सारी रस्में हो चुकी थीं, दुल्हन को पता चला दूल्हे का है अफेयर, विदा के समय किया जाने से इनकार

ग्वालियर में मंगलवार को एक मैरिज गार्डन में उस समय हंगामा मच गया, जब विदा के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। अचानक दुल्हन के इस व्यवहार के बाद दूल्हे व दुल्हन पक्ष आश्चर्य में पड़ गए। वर पक्ष ने जब दुल्हन पक्ष पर दबाव बनाया तो दुल्हन ने बताया कि उसे अभी पता लगा है कि दूल्हे का पिछले डेढ़ साल से किसी शादीशुदा महिला से अफेयर चल रहा है। इसलिए मैं उसके साथ जाकर अपनी जिंदगी खराब करना नहीं चाहती हूं।

घटना कंपू स्थित बालाजी मैरिज गार्डन की है। दुल्हन के मना करने पर वहां हंगामा हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्ष को समझाया। दोनों पक्ष ने आपस में बातचीत की। तय हुआ कि दोनों एक दूसरे पर किया गया खर्च वापस करेंगे। इसके बाद बारात लौट गई। पुलिस का कहना है कि आपस में बातचीत के बाद मामला सुलझ गया है। शिकायत की जाती है तो कार्रवाई की जाएगी।

नाका चंद्रबनी निवासी युवती की शादी गुढ़ी गुढ़ा का नाका निवासी गिर्राज कुशवाह के साथ 9 मार्च को होना तय हुई थी। शादी का कार्यक्रम कंपू क्षेत्र स्थित बालाजी गार्डन में हुआ। फेरे सहित सभी रस्म पूरी होने के बाद मंगलवार दोपहर जब दुल्हन की विदाई की तैयारी चल रही थी। तभी अचानक दुल्हन ने हंगामा खड़ा कर दूल्हे से शादी करने से इनकार करते हुए जाने से मना कर दिया। जब शादी से इनकार करने की वजह परिवार और ससुराल वालों ने पूछी तो उसने बताया कि लगन-फलदान के एक दिन पहले उसके होने वाले पति गिर्राज की राजस्थान निवासी प्रेमिका पूजा का फोन उसके (दुल्हन) पास आया था। जिसने गिर्राज के साथ पिछले डेढ़ साल से रिलेशन में होने की बात कही थी।

दूल्हा गिर्राज और दुल्हन।

गिर्राज की प्रेमिका का कहना है कि गिर्राज से एक डेढ़ साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा है। वह उसे धोखा दे रहा है, शादी के बाद तुमको छोड़ देगा। उस समय तो उसे लगा कि कोई हमारा रिश्ता तुड़वाना चाहता है, लेकिन शादी के दौरान उसे पता लगा कि गिर्राज उस महिला से बातचीत करता है तो उसने दूल्हे से ही पूछ लिया। उसने भी इस बात को स्वीकार किया। उसने देखा कि दूल्हा अपनी प्रेमिका से बातचीत करता है, जिससे दुल्हन को दूल्हे से विश्वास उठ गया।

दूल्हा अपनी शादीशुदा प्रेमिका के साथ।

दूल्हे ने स्वीकारी अपनी गलती दुल्हन ने बताया कि दूल्हे की प्रेमिका पहले से ही शादीशुदा है। वह अपने पति को छोड़कर अलग रह रही है। इस बात को लेकर जब दुल्हन ने दूल्हे से बातचीत की तो दूल्हा यही बोलता रहा कि उसका कोई उस महिला से लेना-देना नहीं है। जब यह मामला दोनों पक्ष थाने लेकर पहुंचे तो थाने पर दूल्हे ने इन सारी बातों को सही बताते हुए कुबूल कर लिया और फिर सारी सच्चाई बता दी। सीएसपी इंदरगंज रोबिन जैन ने बताया-

QuoteImage

शादी के बाद दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया है। बिना दुल्हन के बारात वापस चली गई है। दुल्हन को शादी में पता लगा कि पति का एक शादीशुदा महिला से संबंध है। बातचीत में दोनों में आपसी अलग होने के लिए समझौता हो गया है। किसी भी पक्ष ने कोई शिकायत नहीं की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button