आगरा
आगरा के ताज महोत्सव में विदेशी पर्यटकों ने जमकर डांस किया;इंग्लैंड के पर्यटक बोले- यहां का म्यूजिक इंग्लैंड से अच्छा, बहुत मजा आया

आगरा के ताज महोत्सव में विदेशी पर्यटकों ने जमकर डांस किया। जैसे ही महोत्सव में राजस्थानी ढोल-नगाड़ों की थाप गूंजी, विदेशी पर्यटक खुद को रोक नहीं पाए और भारतीय कलाकारों के साथ थिरकने लगे।
इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने कहा कि यहां का म्यूजिक और डांस उनके देश से अच्छा है। भारतीय संगीत में अनोखी ऊर्जा है। हम लोगों ने खूब एंजॉय किया।
महोत्सव के पहले दिन बारिश हुई, लेकिन इसका दर्शकों पर कोई असर नहीं पड़ा। इस बार ताज महोत्सव 18 फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा। महोत्सव में करीब 500 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां हस्तशिल्प, खानपान और स्थानीय उत्पादों की झलक देखने को मिल रही है।
महोत्सव में हर दिन अलग-अलग कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम

विदेशी पर्यटक बोले- यहां का माहौल बिल्कुल अलग
- अमेरिका से आई एक महिला पर्यटक ने बताया कि वह अपने पति के साथ चार दिन के लिए आगरा आई हैं। इस बार वह ताजमहल देखने नहीं जाएंगी, बल्कि पूरा समय ताज महोत्सव का आनंद लेंगी।
- इंग्लैंड से आए पर्यटकों ने कहा कि यहां का माहौल उनके देश से बिल्कुल अलग है। भारतीय संगीत और लोक नृत्य में जो ऊर्जा है, वह बेहद खास है। उन्हें यहां आकर बहुत अच्छा अनुभव मिला।
- एक अन्य महिला पर्यटक ने कहा कि वह भी इस बार ताजमहल देखने के बजाय महोत्सव के रंग, संगीत और कार्यक्रमों को एंजॉय करेंगी। आगरा बेहद खूबसूरत शहर है।



