उत्तर प्रदेश

यूपी के बलिया में नेग लेने गए किन्नर का शव पॉलीथीन में लिपटा मिला:युवक भी कमरे में फंदे पर लटक रहा था; बलिया में 5 लोगों पर FIR

यूपी के बलिया में एक घर में कूड़े के ढेर के नीचे किन्नर की पॉलीथीन में लिपटी लाश मिली। इसी घर की तीसरी मंजिल पर एक युवक का शव फंदे से लटक रहा था। किन्नर रेखा 3 दिन से लापता थी।

गुरुवार सुबह युवक रवि की पत्नी ने उसे फंदे से लटकता देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पहले मामला आत्महत्या का लगा। लेकिन, जांच के दौरान तीसरी मंजिल पर ही किन्नर की लाश मिलने से मामला उलझ गया।

पुलिस को घटना से एक दिन पहले का सीसीटीवी फुटेज मिला था, जिसमें किन्नर रवि के घर में दाखिल होती दिखाई दे रही थी। इसके बाद पुलिस ने रवि और उसके पिता को थाने बुलाकर पूछताछ की थी।

यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 42 किलोमीटर दूर बैरिया थाना क्षेत्र की है। किन्नर समाज की तहरीर पर पुलिस ने रेखा की हत्या के आरोप में रवि सहित 5 लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। किन्नरों ने पोस्टमॉर्टम हाउस का घेराव कर प्रदर्शन भी किया।

तस्वीरें देखिए…

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया।

अब पूरा मामला विस्तार से समझिए… बैरिया थाना क्षेत्र के रानीगंज बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास विजय गुप्ता का चार मंजिला मकान है। पहले तल पर वे अपनी पत्नी के साथ रहते हैं। दूसरे तल पर छोटा बेटा रवि गुप्ता (25) और उसकी पत्नी मोना रहते थे, जबकि तीसरे तल पर बड़ा बेटा आकाश रहता था।

आकाश अपनी मां के साथ तीन दिन पहले शादी समारोह में शामिल होने के लिए गुवाहाटी गया था। इसलिए रवि तीसरी मंजिल पर सो रहा था, जबकि उसकी पत्नी मोना दूसरी मंजिल पर थी। गुरुवार सुबह करीब 5:45 बजे मोना चाय लेकर रवि को जगाने उसके कमरे में गई तो देखा कि रवि का शव फंदे से लटक रहा था।

पति को फंदे से लटकता देख मोना चीख पड़ी। शोर सुनकर विजय गुप्ता और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर एसपी ओमवीर सिंह और बैरिया प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र प्रसाद सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

CCTV फुटेज से शक, घर की जांच में मिला किन्नर का शव

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि 17 फरवरी की दोपहर से रेखा किन्नर (65) लापता थी। उसके चेलों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उनके अनुसार, सुबह करीब 11:30 बजे रेखा से आखिरी बार फोन पर बात हुई थी, जिसके बाद दोपहर 1 बजे से उसका फोन बंद हो गया।

पुलिस को रेखा का मोबाइल फोन रास्ते में बंद मिला था। जांच के दौरान उसी दिन शाम करीब 4 बजे रेखा को आखिरी बार रवि गुप्ता के घर में जाते देखा गया, लेकिन उसके बाहर निकलने का कोई सीसीटीवी फुटेज नहीं मिला। इसके बाद रवि और उसके पिता विजय को थाने बुलाकर पूछताछ की गई थी और घर की तलाशी भी ली गई थी, लेकिन तब कोई शव नहीं मिला था।

एसपी के अनुसार, किन्नर रेखा को अंतिम बार इसी घर में दाखिल होते देखा गया था। इसलिए रवि की मौत के बाद शक के आधार पर पूरे मकान की सघन जांच की गई। चौथी मंजिल पर कूड़े के नीचे पॉलीथिन में लिपटा शव बरामद हुआ। शव की पहचान तीन दिन से लापता रेखा किन्नर के रूप में हुई।

पत्नी बोली- खाना खाकर तीसरी मंजिल पर सोने गए थे, कोई आवाज नहीं सुनी रवि की पत्नी ने पुलिस को बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे खाना खाने के बाद रवि तीसरी मंजिल पर सोने चला गया था। उसने रात में कोई आवाज नहीं सुनी। सुबह चाय लेकर जगाने गई तो उसका शव फंदे से लटका मिला। रवि के पिता विजय ने भी घटना की जानकारी होने से इनकार किया।

एक साल पहले हुई थी शादी एक साल पहले रवि की मोना से शादी हुई थी। परिजनों ने बताया- रवि के पिता विजय गुप्ता रानीगंज बाजार में किराना की दुकान चलाते हैं। वहीं रवि इसी बाजार में आकाश कम्युनिकेशंस नाम से मोबाइल दुकान चलाता था।

नेग लेने पहुंची थी रेखा

पुलिस के अनुसार, रेखा किन्नर अपने चेलों के साथ नेग लेने रवि के घर पहुंची थी, लेकिन घर में किसी की मौत होने के कारण नेग नहीं दिया गया और बाद में आने को कहा गया था। चेलों के अनुसार, रेखा 17 फरवरी को नेग लेने ही रवि के घर गई थी, जिसके बाद वह लापता हो गई।

पत्नी और पिता से पूछताछ

एसपी ओमवीर सिंह ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। फिलहाल, रवि गुप्ता की पत्नी और पिता से लगातार पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

किन्नर समाज अध्यक्ष बोलीं- हत्यारों ने लूटी जीवन भर की कमाई

रेखा की मौत की खबर सुनते ही 100 से अधिक संख्या में किन्नरों ने पोस्टमॉर्टम हाउस घेर लिया। किन्नर समाज अध्यक्ष माधुरी पांडेय ने आरोप लगाते हुए बताया- रेखा किन्नर और रवि गुप्ता के बीच पैसों का लेन-देन चलता रहता था। रवि ने उससे काफी पैसे ले रखे थे।

आरोप लगाया- रवि ने रेखा की हत्या करते हुए उसकी जीवनभर की कमाई को लूट ली है। किन्नर समाज ने हत्या का आरोप लगाते हुए 5 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपियों में रवि गुप्ता, उसकी पत्नी, पिता, मां, बड़ा भाई और एक चाची शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button