उत्तर प्रदेश

गाजियाबाद में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया;एक स्कूटी पर 5 छात्र,गाजियाबाद में भीड़-भाड़ वाली सड़क पर दौड़ाई स्कूटी, जांच में जुटी ट्रैफिक पुलिस

गाजियाबाद में ट्रैफिक नियमों की अनदेखी का मामला सामने आया है। एक स्कूटी पर 5 से अधिक छात्र सवार होकर फर्राटा भरते दिख रहे हैं। इसका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो गाजियाबाद इंदिरापुरम इलाके का बताया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद ट्रैफिक पुलिस और थाना पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। स्कूटी सवार स्कूल की ड्रेस के अलावा ब्लू रंग का कोट भी पहने हुए दिख रहे हैं।

स्कूटी के पीछे चल रहे एक कार सवार ने ये वीडियो बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। इसमें स्कूटी सवार किसी भी छात्र ने हेलमेट नहीं पहना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button