मथुरा

मथुरा में बेकाबू कार नहर में गिरी, 4 की मौत:इनमें 2 लॉ स्टूडेंट; लाश गाड़ी में फंसी रही, क्रेन से निकाला गया

मथुरा में बेकाबू कार नहर में गिर गई। हादसे में 2 लॉ स्टूडेंट समेत 4 युवकों की मौत हो गई। सभी शादी में शामिल होने डीग जा रहे थे। रास्ते में ड्राइवर मोड़ नहीं देख पाया और कार 20 फीट गहरी नहर में जा गिरी।

स्थानीय लोगों ने कार को नहर में गिरते देखा और दौड़कर मौके पर पहुंचे। तुरंत बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने 2 लड़कों को गाड़ी का दरवाजा तोड़कर बाहर निकाल लिया।

इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ, लेकिन दो युवकों को नहीं निकाला जा सका। इसके बाद क्रेन मंगाकर कार को बाहर निकाला गया। तब जाकर दोनों युवकों के शव कार से बाहर निकाले गए। हादसा बुधवार देर रात मगोर्रा थाना के पास हुआ।

हादसे की 3 तस्वीरें…

पुलिस ने क्रेन की मदद से नहर में गिरी कार को बाहर निकाला।

कार 20 फीट गहरी नहर में गिरी थी। पानी में समाने के बाद कार नजर नहीं आ रही थी।

मोड़ से रास्ता नहीं दिखा और कार नहर में गिरी मृतकों की पहचान राहुल (23), अमित (22) और मोहित के रूप में हुई है। एक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। अमित और मोहित लॉ की पढ़ाई कर रहे थे, जबकि राहुल सिलाई का काम करता था। कार राहुल वर्मा के एडवोकेट भाई सज्जन सिंह की बताई जा रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, देर रात चारों युवक फ्रॉन्क्स कार (UP 85 CV 9856) से महावन से गोवर्धन होते हुए बाईपास मार्ग से डीग जा रहे थे। रास्ते में मोड़ आने के कारण ड्राइवर आगे का रास्ता सही से नहीं देख पाया। अचानक मोड़ आने से चालक ने नियंत्रण खो दिया और कार सीधे नहर में जा गिरी।

गाड़ी के नहर में गिरने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों ने गाड़ी से दो युवकों को बाहर निकाला, लेकिन उनकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल टीम ने क्रेन की मदद से गाड़ी को बाहर निकाला।

इसमें से दो और युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन वे भी बचाए नहीं जा सके। हादसे के बाद पुलिस ने चारों युवकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए। एसपी देहात ने बताया कि सभी सबूत इकट्ठा कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हादसे में मृत चौथे युवक की पहचान की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button