अयोध्याउत्तर प्रदेशप्रयागराजमथुरा

अयोध्या–काशी में 2km लंबी लाइन, वृंदावन में महाकुंभ जैसी भीड़:बांके बिहारी मंदिर की अपील– 5 जनवरी के बाद ही दर्शन करने आएं

नए साल से पहले काशी, मथुरा और अयोध्या में भक्तों का सैलाब सा उमड़ पड़ा है। अयोध्या में रामलला और काशी में बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए 2–2 किलोमीटर लंबी लाइनें लगी हैं।

वृंदावन में तो महाकुंभ जैसी भीड़ जमा है। यहां पैर रखने लायक भी जगह नहीं है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने 29 दिसंबर से 5 जनवरी तक श्रद्धालुओं से वृंदावन न आने की अपील की है।

सोमवार को कहां कितने श्रद्धालु पहुंचे

  • अयोध्या में डेढ़ लाख श्रद्धालु राम मंदिर और हनुमानगढ़ी के आसपास मौजूद हैं।
  • काशी में बाबा के दर्शन के लिए 3 लाख लोग पहुंचे।
  • वृंदावन में 2 लाख श्रद्धालु हैं। गिरिराज, नंदगांव, बरसाना और मथुरा में भी काफी भीड़ है।

श्रद्धालुओं की भीड़ से जुड़ी तस्वीरें देखिए-

बांके बिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं को रोक-रोक कर मंदिर भेजा जा रहा है, जिससे अंदर भीड़ ज्यादा इकट्‌ठा न होने पाए। बच्चों को लोग कंधे पर बैठा कर ले जा रहे हैं।

बांके बिहारी मंदिर में एक परिवार बुजुर्ग को लेकर पहुंचा। पुलिस ने दर्शन कराने में बुजुर्ग की मदद की।

अयोध्या में रामलला का दर्शन करने के लिए परिवार के साथ पहुंचे बच्चों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button