SMS हॉस्पिटल के डॉक्टर की हार्ट अटैक से मौत:महाराष्ट्र में सेमिनार के दौरान सीने में उठा दर्द; तीन दिन पहले महिला की सर्जरी की थी
सवाई मानसिंह (SMS) हॉस्पिटल के सीनियर जनरल सर्जन डॉ. बी.एल. यादव की कार्डियक अरेस्ट से मौत हो गई। वे महाराष्ट्र के गोंदिया जिले में सर्जन की कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए गए थे। वहीं पर रविवार को सीने में दर्द उठा था। इसके बाद उन्हें पास के हॉस्पिटल लेकर जा गया, जहां पर उनकी मौत हो गई।
डॉ. यादव SMS मेडिकल कॉलेज की जनरल सर्जरी डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर थे। उन्हें पिछले साल ही ट्रॉमा सेंटर का नोडल ऑफिसर बनाया गया था। डॉक्टर बीएल यादव जयपुर जिले के बेगस के रहने वाले थे। उन्होंने अपनी टीम के साथ तीन दिन पहले एसएमएस हॉस्पिटल में एक महिला के पेट की सर्जरी कर 10 किलो की गांठ निकाली थी।
सीने में दर्द के बाद अस्पताल में सीपीआर-ट्रीटमेंट दिया डॉ. बी.एल. यादव को रविवार को अचानक सीने में तेज दर्द हुआ था। इसके बाद उनके सहयोगी डॉक्टरों ने उन्हें गोंदिया के ही एक हॉस्पिटल में लेकर गए। जहां उनको सीपीआर और अन्य ट्रीटमेंट देकर इलाज किया गया। लेकिन वे बच नहीं सके।
इस घटना की सूचना के बाद एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक माहेश्वरी समेत अन्य सीनियर डॉक्टर्स उनके जयपुर स्थित निजी निवास पर पहुंचे।

तीन दिन पहले महिला की सर्जरी कर निकाली थी 10 किलो की गांठ डॉ. बी.एल. यादव ने टीम के साथ एसएमएस हॉस्पिटल में तीन दिन पहले एक महिला की सर्जरी करके उसके पेट से 10 किलो की गांठ निकाली थी।
ASI में निर्विरोध बने थे अध्यक्ष एसोसिएशन ऑफ सर्जन ऑफ इंडिया (ASI) के राजस्थान चैप्टर के करीब 6 माह पहले हुए चुनाव में डॉ. बी.एल. यादव अध्यक्ष बने थे। पूरे राजस्थान में उनके सामने किसी ने चुनाव लड़ने के लिए नामांकन नहीं भरा था। इसके बाद उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया था। डॉ. यादव इससे पहले एसोसिएशन के तीन साल तक राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भी रह चुके हैं।



