जयपुर

जूली बोले-बीजेपी को दलित नेता प्रतिपक्ष हजम नहीं हो रहा:विधानसभा में बोलने नहीं देते, मैं डरने वाला नहीं, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला

नेता प्रतिपक्ष उठे तो बैठा दो, उसे सवाल मत पूछने दो। जूली सर्वदलीय बैठक के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

जूली ने कहा- मैं डरने वाला नहीं हूं, ये चाहे कितने ही हमले करें। चाहे कितने ही मेरे पीछे लगे। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। मैंने तो संविधान की शपथ ली है कि विधानसभा के नियम परंपराओं के तहत संविधान के तहत राजस्थान की जनता की आवाज को यहां उठाऊंगा। सरकार से जवाब मांगूंगा और यह जवाब दें तो बहुत बढ़िया है, नहीं जवाब दें तो वही घोड़े वही मैदान हैं।

सरकार को जनता से कोई मतलब नहीं

जूली ने कहा- बीजेपी केवल पर्सेप्शन बनाने के लिए बेवजह आरोप लगाती है कि विपक्ष हंगामा करता है। ये तो अपना बजट पास करना चाहते है। इन्हें राजस्थान की जनता से कोई मतलब नहीं है। हम राजस्थान की जनता की बात करते हैं तो इन्हें बुरा लगता है। जानबूझकर एक पर्सेप्शन तैयार किया जाता है कि विपक्ष सदन को बाधित कर रहा है। अब जनहित के मुद्दे पर सदन बाधित हो गया तो कुछ समय के लिए हो गया। रात को तीन-तीन बजे तक भी सदन चलता है। सरकार की जिम्मेदारी है कि जनता के सवालों के जवाब दे, ये भागना चाहते हैं ।

सर्वदलीय बैठक में सब मुद्दों का समाधान का आश्वासन दिया है, नहीं हुआ ते वही घोड़े वही मैदान हैं

जूली ने कहा- प्रदेश का किसान युवा गरीब, महिलाएं सब देखते हैं कि विधानसभा में क्या बात हो रही है। वे उम्मीद भरी निगाहों से देखते हैं। कैमरे को लेकर जो विपक्ष का मुद्दा था उस पर भी विपक्ष की तरफ से स्पीकर के सामने बात रखी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button