उत्तर प्रदेशताजा खबरदेश

‘शादाब जकाती संग रहती है पत्नी, मुझे जान का खतरा’:मेरठ में थाने पहुंचा पति, इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोया

यूपी में मेरठ के सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शादाब जकाती एक बार फिर विवादों में हैं। इस बार शादाब साथ काम करने वाली महिला कलाकार इरम की वजह से मुश्किलों में हैं। इरम के पति खुर्शीद उर्फ सोनू ने शादाब जकाती पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

सोनू गुरुवार को इंचौली थाने पहुंचे और छाती पीट-पीटकर रोया। पुलिस के सामने शादाब और इरम को लेकर बड़े-बड़े दावे किए। उसने बताया कि मेरी पत्नी ज्यादा वक्त शादाब के साथ बिताती है। दोनों कई-कई साथ रहते हैं। दोनों मिलकर मुझे मारना चाहते हैं। सोनू ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई।

’10 वाला बिस्कुट कितने का है जी’ REEL से फेमस हुए शादाब हाल ही में अपनी नाबालिग बेटी के साथ वीडियो बनाकर बुरे फंस गए थे। वीडियो में शादाब जकाती बेटी के साथ कव्वाली गाते नजर आ रहे थे। ‘दो घूंट पिला दे साकिया…’ पर शराबियों की तरह एक्टिंग और डांस कर रहे थे।

इससे पहले पिछले साल नवंबर में अभद्र REEL को लेकर भाजपा नेता राहुल ठाकुर ने शादाब जकाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया था। हालांकि, उन्हें जमानत मिल गई थी, जिससे उन्हें जेल नहीं जाना पड़ा था।

पहले शादाब और इरम की REEL की तस्वीरें देख लीजिए…

यह रील शादाब जकाती ने लखनऊ में बनाई थी। इसमें वह इरम को साइकिल पर बैठाकर ले जा रहे हैं।

इस REEL में शादाब जकाती फ्लाइट के अंदर हैं। इरम भी उनके साथ हैं। वीडियो इरम रिकॉर्ड कर रही है।

यह REEL शादाब जकाती ने करोल बाग की गलियों में बनाई थी। इसमें इरम बाईं तरफ दिख रही है।

अब पढ़िए खुर्शीद ने क्या-क्या आरोप लगाए…

पुलिस के मुताबिक, मेरठ के इंचौली में खुर्शीद उर्फ सोनू रहता है। वह टायर रिपेयरिंग का काम करता है। उसे हार्ट की गंभीर बीमारी है। उसका कहना है कि जब मैं कोर्ट केस करने की बात करता हूं तो जकाती और मेरी पत्नी रुपए का धौंस दिखाते हैं। कहते हैं कि कोर्ट खरीद लूंगा, पुलिस वालों को खरीद लूंगा। तुम मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकोगे।

सोनू का आरोप है कि इरम बुधवार को शादाब के साथ देहरादून जा रही थी। उसने अपनी बीमारी का हवाला देते हुए पत्नी को जाने से मना किया तो उसने कहा कि तू मर जा। सोनू ने दावा किया कि पत्नी शादाब के कहने पर ऐसा कर रही है।

यह तस्वीर इरम के पति खुर्शीद की है। गुरुवार को वह थाने पहुंचा और पुलिस वालों से सुरक्षा की गुहार लगाई।

पत्नी बोली- पति मारपीट करता था, तलाक दे चुका

मामले में इरम ने दैनिक भास्कर से बात की। उन्होंने कहा- शादाब पर लगाए गए सभी आरोप झूठे और निराधार हैं। मैं शादाब के साथ काम करती हूं, जिससे मिलने वाले पैसों से वह अपने बच्चों का पेट पाल रही हूं। काम के लिए अपनी मर्जी से शादाब के साथ जाती हूं। इरम ने आरोप लगाया कि खुर्शीद मेरे साथ मारपीट करता था। पहले ही तलाक दे चुका है। मामले में इंचौली थाने में तहरीर भी दी है।

कौन हैं शादाब जकाती?

  • शादाब जकाती, मेरठ के इंचौली थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे क्रिकेट के शौकीन हैं। पहले सऊदी अरब में ड्राइवर के रूप में काम कर चुके हैं। वहीं से वीडियो बनाने की शुरुआत की थी। अब वे सोशल मीडिया पर बड़ी पहचान बन चुके हैं।
  • शादाब का एक वीडियो ’10 वाला बिस्कुट का पैकेट कितने का है जी…’ हिट हो चुका है। इस वीडियो को अब तक करोड़ों लोग देख चुके हैं। रैप सिंगर बादशाह, क्रिकेटर रिंकू सिंह और कुलदीप यादव समेत कई सेलिब्रिटीज इस वीडियो को कॉपी कर चुके हैं।

अब उस वीडियो के बारे में जानिए, जिसके लिए शादाब गिरफ्तार हुए थे

  1. शादाब जकाती का जो वीडियो विवादों में था, उसमें वह एक बच्ची और दो महिलाओं के साथ दिखाई दे रहे। वीडियो में शादाब, एक परचून की दुकान पर बैठे हैं। सामान लेने एक बच्ची आती है। जब जकाती पैसे मांगते हैं तो बच्ची कहती है कि पैसे मम्मी आकर देगी।
  2. वह बच्ची से अभद्र कमेंट करते हैं। फिर वह उससे उसकी मां की सुंदरता पर कमेंट करते हैं। वीडियो में वह कहते दिख रहे कि जब ये इतनी खूबसूरत है तो इसकी मम्मी कितनी खूबसूरत होगी। इसके बाद वह उस बच्ची के घर पहुंचते हैं।
  3. आवाज देने पर घर का दरवाजा एक महिला खोलती है। महिला से कहते हैं- तुम्हारी बच्ची सामान लेकर आई थी। अब तुम पैसे क्या दोगी? एक KISS ही दे दो। इसी बीच एक अन्य महिला के साथ बाहर आती है। बच्ची जकाती से कहती है- अंकल मेरी मम्मी ये हैं, जो मेरे साथ हैं। इसके बाद जकाती पैसे मांगने लगते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button