राजस्थान

राजस्थान के युवक की अमेरिका में मौत:वीडियो कॉल पर मां को कहा था- नींद आ रही, सोने जा रहा; इसके बाद नहीं उठा

राजस्थान के युवक की अमेरिका के जॉर्जिया में साइलेंट (हार्ट) अटैक से मौत हो गई। युवक अपनी करीब डेढ़ बीघा जमीन बेचकर अमेरिका गया था। वह वहां शॉपिंग मॉल में बिलिंग का काम करता था।

29 दिसंबर की रात अपने घर पर वीडियो कॉल पर बात कर सोया था। अगले दिन 30 दिसंबर को नहीं उठा। दोस्त हॉस्पिटल लेकर गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वह खैरथल-तिजारा जिले का रहने वाला था। अब परिवार बेटे के शव आने का इंतजार कर रहा है।

खैरथल-तिजारा जिले का रहने वाला युवक अमेरिका के एक शॉपिंग मॉल में बिलिंग का काम करता था। 29 दिसंबर को हार्ट अटैक से उसकी मौत हो गई। (फाइल फोटो)

2024 में अमेरिका गया था जाट बहरोड़ गांव का रहने वाला विपिन चौधरी (24) पुत्र हवा सिंह जून 2024 में जॉर्जिया गया था। इससे पहले वह पंजाब के किसी युवक के संपर्क में आया था। इसके बाद उसने अपनी करीब डेढ़ बीघा पुश्तैनी जमीन बेच दी थी। 30 से 40 लाख रुपए खर्च कर वह अमेरिका गया था। उसके बाद वह गांव कभी नहीं आया। उसकी प्लानिंग थी कि दो-तीन साल लगातार रहकर काम किया जाए ताकि ज्यादा-से-ज्यादा पैसा कमाया जा सके। उसके बाद ही घर लौटने की योजना थी।

विपिन चौधरी के पिता हवा सिंह किसान हैं। पीछे विपिन की मां हैं। माता-पिता अब अपने जवान बेटे के शव का इंतजार कर रहे हैं।

29 दिसंबर को वीडियो कॉल किया था विपिन चौधरी के परिवार के सदस्य मनीष चौधरी ने बताया कि 29 दिसंबर की रात को विपिन पूरी तरह स्वस्थ था। उसे कोई बीमारी नहीं थी। वीडियो कॉल पर उसने बात करते हुए कहा था कि अब कल बात करूंगा। नींद आ रही है। सोने जा रहा हूं।

30 दिसंबर को साथी का फोन आया 30 दिसंबर को विपिन के साथ रहने वाले युवक का फोन आया। उसने कहा कि विपिन ने सुबह कमरे का गेट नहीं खोला। तब दूसरी चाबी लेकर गेट खोला तो वह बिस्तर में सोया मिला। उसकी सांसें नहीं चल रही थीं। हॉस्पिटल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

परिवार को शव आने का इंतजार अब विपिन (मृतक) के माता-पिता शव का इंतजार कर रहे हैं। अभी शव लाने का कोई इंतजाम नहीं हो सका है। परिवार वालों ने इंडियन नॉर्थ अमेरिका एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम भंडारी से बातचीत की है। उनको पूरी जानकारी भेजी है। वे विपिन के शव को भारत भिजवाने की व्यवस्था में लगे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button