राजस्थान

कार में जिंदा जली मासूम, परिवार को खींचकर बाहर निकाला:तेज रफ्तार के कारण पलटी थी, एक घंटे तक फंसे रहे पति-पत्नी और बड़ी बेटी

राजसमंद में बेकाबू कार में पलटने के बाद आग लग गई। हादसे में एक साल की मासूम बच्ची जिंदा जल गई। राहगीरों ने कार सवार बच्ची के माता-पिता, बड़ी बहन और ड्राइवर को आग में से खींचकर बाहर निकाल लिया।

उन्हें गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है। जानकारी के अनुसार, कार सवार परिवार खाटूश्यामजी दर्शन कर रेलमगरा (राजसमंद) जा रहा था। एक्सीडेंट आमेट थाना सर्कल में बुधवार (31 दिसंबर) रात करीब 10 बजे हुआ।

सेकेंड्स में आग में घिरी कार

आमेट थाना इंचार्ज ओम सिंह चुंडावत ने बताया- कार में पांच लोग सवार थे। इनमें रेलमगरा निवासी विकास जैन (32), उनकी पत्नी राजेश्वरी जैन, उनकी दो बेटियां धनिष्ठा (4) और प्रनिधि (1) तथा ड्राइवर कालूराम शामिल थे।

हादसे में एक साल की प्रनिधि की जलने से मौत हो गई। कार पलटते ही उसमें सेकेंड्स में आग लग गई थी। इस कारण किसी को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने सभी को आग के बीच से बाहर खींचा।

एक साल की बच्ची अंदर ही फंसी

स्थानीय लोगों ने बताया कि परिवार कार में इतनी बुरी तरह फंसा था कि निकालने में करीब एक घंटा लग गया। इस बीच एक साल की बच्ची को बाहर निकालने से पहले ही उसकी मौत हो गई।

हादसे में घायल सभी लोगों को राजसमंद आर.के. जिला अस्पताल रेफर किया गया। राजेश्वरी जैन के पैर में फ्रैक्चर है। विकास जैन की जीभ गंभीर रूप से कट गई है। ड्राइवर और चार वर्षीय बच्ची की हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि परिवार को लेकर फिलहाल जानकारी जुटाई जा रही हैं।

खाटूश्यामजी दर्शन कर लौट रहे थे

विकास जैन राजसमंद के कुरज गांव में सरकारी स्कूल में क्लर्क हैं। जानकारी के अनुसार विकास अपने दोस्त अर्टिगा से खाटू श्याम के दर्शन के लिए गए थे।

बुधवार को दर्शन के बाद लौटते समय वे देवगढ़ में देवालय मंदिर में दर्शन के लिए रुके। कुछ समय रुकने के बाद वे आमेट होते हुए रेलमगरा लौट रहे थे। इस दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button