ताजा खबरदेश

अजमेर में डॉग बाइट से महिला की मौत:एक महीने पहले कुत्ते ने काटा था, कल अचानक तबियत बिगड़ी

अजमेर में एक महीने पहले कुत्ते ने महिला को काटा था कल अचानक तबियत बिगड़ने के बाद हॉस्पिटल ले गए जहां उसकी मौत हो गई - Dainik Bhaskar

अजमेर में महिला के डॉग बाइट से मौत का मामला सामने आया है। महिला कि बुधवार को तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण जेएलएन अस्पताल लेकर पहुंचे और भर्ती करवाया। ग्रामीणों की ओर से परिजनों को भी इसकी सूचना दी गई। गुरुवार सुबह महिला की इलाज के दौरान मौत गई।

परिजनों के अनुसार करीब 1 महीने पहले महिला के हाथ पर कुत्ते ने काट लिया। मानसिक रूप से बीमार होने के कारण उसे इलाज नहीं मिल पाया था।

बुधवार को उसकी अचानक तबीयत बिगड़ी और गुरुवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के शव को अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा कर मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अनुसार- महिला ने टीकाकरण नहीं करवाया था। विभाग ने सभी से अपील की है कि अगर किसी को कुत्ता काट ले तो तुरंत टीकाकरण करवा ले।

मृतक महिला का परिवार

मृतका के भांजे दिलावर सिंह ने बताया कि उसके रिश्ते में मामी मैना देवी(44) पत्नी स्वर्गीय लक्ष्मण सिंह सेंद्रिय गांव में रहती थी। पति लक्ष्मण सिंह की कोरोना काल में मौत हो चुकी है। मैना देवी मानसिक रूप से बीमार थी।

मैना देवी को एक महीने पहले गांव में घूमते वक्त कुत्ते ने काट लिया था। ग्रामीणों के द्वारा इलाज कराने के कई प्रयास किए गए लेकिन उसे इलाज नहीं मिल पाया था।

दो बार हुई थी शादी

परिजनों के अनुसार मैना देवी की दो शादी हुई थी। पहली शादी में पति से गृह क्लेश के चलते डायवोर्स हो गया था।

2019 में दूसरी बार लक्ष्मण सिंह से कोर्ट मैरिज हुई थी। लेकिन कोरोना के दौरान लक्ष्मण की मौत हो गई। वह अकेली ही गांव में रहती थी। माता-पिता अजमेर के वैशाली नगर में रहते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button